scriptकेंद्रीय मंत्री से भिड़े सांसद कांतिलाल भूरिया, हाथ झटका, हुई बहस | dr harshvardhan and kantilal bhuria ratlam controversy | Patrika News

केंद्रीय मंत्री से भिड़े सांसद कांतिलाल भूरिया, हाथ झटका, हुई बहस

locationरतलामPublished: Jun 20, 2016 05:48:00 pm

Submitted by:

Manish Gite

केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया में सोमवार को दोपहर में जमकर बहस हो गई। कांतिलाल भूरिया कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज थे।

ratlam controversy

ratlam controversy


रतलाम। केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया में सोमवार को दोपहर में जमकर बहस हो गई। कांतिलाल भूरिया कार्यक्रम में आमंत्रण नहीं मिलने से नाराज थे। कांतिलाल भूरिया ने डॉ. हर्षवर्धन को धमकी दी है कि वे संसद में विशेषाधिकार हनन का मामला उठाएंगे। बहस के दौरान दोनों एक दूसरे को अंगुलियां दिखाते रहे और हाथ झटकते रहे।

तलाम संसदीय क्षेत्र के 200 स्थानों पर ‘ग्राम उदय से देश उदय’ कार्यक्रम के तहत गांव-गांव पहुंचने का कार्यक्रम चल रहा है। इस सिलसिले में सोमवार को हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे।

यहां देखें वीडियो

सम्मेलन के बाद जब साइंस एंड टेक्नोलाजी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सर्किट हाउस से निकलकर इंदौर जा रहे थे उसी समय स्थानीय सांसद भी सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करने के लिए मौजूद थे। उन्हें जैसे ही पता चला डा. केंद्रीय रवाना हो रहे हैं। वे उनकी कार तक पहुंच गए।

सांसद ने केंद्रीय मंत्री को घेरा
कांग्रेस सांसद भूरिया ने अपने समर्थकों के साथ केंद्रीय मंत्री को घेर लिया। भूरिया ने उनके सामने आकर कहा कि आप लोगों ने आमंत्रण नहीं दिया। अपने MLA को समझा लीजिए। इस पर डा. हर्षवर्धन ने कहा कि मैंने कार्यक्रम के दौरान पूछा था कि आप नहीं आए, तो प्रशासन ने बताया कि आमंत्रण दे दिया गया है, लेकिन वे निजी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण नहीं आए।

इस बात पर भूरिया और भड़क गए। वे केंद्रीय मंत्री की बातों का विरोध करने लगे। उन्होंने कहा कि आप भी सांसद, मैं भी सांसद, प्रोटोकाल का ध्यान नहीं रखा गया। दोनों एक दूसरे को अंगुलियां दिखाते हुए बहस करने लगे।

बगैर बुलाए नहीं आउंगा
बहस के बाद जाते-जाते डा. हर्षवर्धन ने कहा कि अब छोड़िए मेरा अगला कार्यक्रम जहां हैं वहां आ जाइए आपका स्वागत है। इस पर भूरिया ने जवाब दिया कि मैं तो बगैर आमंत्रण वहां भी नहीं जाउंगा।

विधायक को लताड़ा
जब सांसद भूरिया केंद्रीय मंत्री से बहस कर रहे थे उसी दौरान पास खड़े विधायक चेतन कश्यप की ओर इशारा करते हुए भेदभाव का आरोप लगाया। इस पर विधायक ने जवाब दिया कि यह उनके घर या पार्टी का कार्यक्रम नहीं था। सूचना मिलने के बाद स्वयं नहीं आओ और दोष दूसरों को दो यह नहीं चलेगा।

ढाई मिनट तक चला विवाद
मामले को समझने के बाद केंद्रीय मंत्री सांसद पर हावी हो गए और कहा कि वे बोलने में ध्यान रखें। यह इतना बड़ा मामला नहीं है। दोनों के दरमियान करीब ढाई मिनट तक बहस चली।

बहस के दौरान यह भी है खास
-केंद्रीय मंत्री ने सांसद भूरिया से कहा कि बोलने का लहजा ठीक रखें
-भूरिया ने विधायक कश्यप की तरङ हाथ दिखकर लगाया भेदभाव का आरोप
-केंद्रीय मंत्री से बोले भूरिया- हमारे संसदीय क्षेत्र में आए हैं तो बताया क्यों नहीं गया?

प्रदेश सरकार से लेकर अधिकारी तक कर रहे भेदभाव
रतलाम संसदीय क्षेत्र के साथ प्रदेश सरकार से लेकर अधिकारी तक भेदभाव कर रहे हैं। इस बात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं लोकसभा में विशेषाधिकार के तहत उठाउंगा।
-कांतिलाल भूरिया सांसद, रतलाम

सूचना दे दी थी
सांसद के निर्देश हैं कि महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सूचना उनके प्रतिनिधि विनोद मिश्रा को दी जाए। हमने समय पर उनको सूचना दे दी थी।
-एसके झा, एसडीएम




loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो