script

ये कैसा स्टेशन: डीआरएम के आदेशों को दे दिया ऑटो वालों ने नया रूप, यात्रियों से कर रहे अवैध वसूली

locationरतलामPublished: Jul 26, 2019 05:40:09 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

ये कैसा स्टेशन: डीआरएम के आदेशों को दे दिया ऑटो वालों ने नया रूप, यात्रियों से कर रहे अवैध वसूली

patrika

ये कैसा स्टेशन: डीआरएम के आदेशों को दे दिया ऑटो वालों ने नया रूप, यात्रियों से कर रहे अवैध वसूली

रतलाम। रेलवे स्टेशन पर पार्किंग शुल्क वसूली के खिलाफ आंदोलन कर रहे ऑटो चालकों ने पार्किंग शुल्क यात्रियों से वूसलने की तैयारी कर ली है। इसके लिए उन्होंने नई आटो यूनियन का गठन करके यात्रियों से पार्किंग और प्री-पेड शुल्क वसूलने का बोर्ड भी ऑटो स्टैंड पर लगा दिया है। इसमें यात्रियों से तय किराए के अलावा 12 रुपए और वूसलने की बात कही गई है। यात्रियों से पार्किंग शुल्क वसूलने के फैसले को रेलवे ने इसे ऑटो चालकों की मनमानी करार दिया है। डीआरएम ने कहा है कि स्टेशन परिसर में इस तरह का बोर्ड लगाना अवैधानिक है, इसके खिलाफ शुक्रवार को कार्रवाई की जाएगी।

हाल ही में गठित हुई यूनियन
रेलवे स्टेशन परिसर में आटो रिक्शा लगाने वाले आटो रिक्शा चालकों ने बुधवार को ही स्टेशन न्यू आटो यूनियन का गठन करके भूरा चौहान को अध्यक्ष चुना था। चौहान का कहना था कि पिछले दिनों हुए आंदोलन से उनका कोई लेना देना नहीं है। उनकी यूनियन स्टेशन परिसर से सवारी लेने वाले आटो चालकों की समस्याओं का निदान करेगी। यूनियन के गठन के अगले ही दिन गुरुवार को यूनियन के पदाधिकारियों ने यात्रियों से उनके वाहनों का पार्र्किंग शुल्क वसूलने का बोर्ड लगा दिया।

यात्रियों से विवाद बढऩे की आशंका
यात्रियों से तय किराए से 12 रुपए ज्यादा वसूलने के मामले में आशंका है कि स्टेशन परिसर में यात्रियों और आटो चालकों के बीच विवाद की स्थिति बनेगी। इसी तरह का विवाद मैजिक में यात्रा करने वाले यात्रियों और मैजिक चालकों में भी होने की आशंका है।

पूरे देश में पार्किंग शुल्क लगता है
डीआरएम आरएन सुनकर ने बताया रेलवे परिसर में इस तरह का कोई न तो बोर्ड लगा सकता है और न ही इस तरह की वसूली कर सकता है। आज ही यह बात जानकारी में आई है इसलिए शुक्रवार को इस पर कार्रवाई होगी। कुछ लोग अराजकता फैलाने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं। स्टेशन परिसर में यात्रियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना रेलवे का दायित्व है और हम इस पर कार्रवाई करेंंगे। जहां तक १० रुपए पार्र्किंग शुल्क का सवाल है तो यह देशभर में लागू है। केवल रतलाम मंडल में अलग से लागू नहीं किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो