चुनाव के दौरान विभिन्न पदों के लिए 36 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। वहीं संघ के 648 में से 595 मतदाता सदस्यों ने मतदान किया था। इसके बाद शनिवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है, जिसके नतीजे शाम तक आएंगे। संघ के शुक्रवार को चुनाव में मतदान के बाद शनिवार को भी सुबह से न्यायालय परिसर में बने नए अभिभाषक संघ के हॉल के बाहर चहल-पहल शुरू हो गई थी।
इतने प्रत्याशियों ने आजमा रहे भाग्य
इसमें अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के 4 प्रत्याशी्र उपाध्यक्ष के 2 प्रत्याशी, सचिव के 5 प्रत्याशी, सह सचिव के 4 प्रत्याशी, पुस्तकालय सचिव के लिए 3 प्रत्याशी व 9 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 12 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था। चुनाव के बाद परिणामों को लेकर सुबह से हर किसी में उत्सुकता देखी जा रही थी।

शाम को पता चलेगा किसके सर ताज
मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को मतगणना की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू हो गई जो कि देर शाम तक चलती रहेगी। संघ में अध्यक्ष पद के लिए अभय शर्मा, अशोक चौहान, अनिल सारस्वत, दशरथ पाटीदार, प्रवीण भट्ट, रामस्वरूप गुर्जर के बीच मुकाबला है, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव ऊबी, ओमप्रकाश वर्मा, सचिव के लिए प्रकाश राव पवार, पंकज बिलाला, प्रवीण शर्मा, ओमप्रकाश बोरसिया, मुकेश टांक, सहसचिव के लिए विकास पुरोहित, सौरभ सक्सेना, कुलजीत सिंह हुंजन, उदयचंद कसेडिया, कोषाध्यक्ष पद पर रवि कुमार जैन, राजेंद्र सिंह पंवार, रेखा सांकला, दिनेश तलवाड़ीया, पुस्तकालय सचिव के लिए महेश मकवाना, विवेक उपाध्याय, महेश खंडेलवाल के बीच मुकाबला हुआ।