script

ELECTION 2019 प्रत्याशी तय नहीं, चुनाव के नामांकन आज से

locationरतलामPublished: Jan 14, 2019 07:52:44 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

ELECTION 2019 प्रत्याशी तय नहीं, चुनाव के नामांकन आज से

रतलाम। रेल मंडल में जुनियर व सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट में कोषाध्यक्ष व सचिव के चुनाव के लिए नामाकंन भरने की शुरुआत मंगलवार से होगी। नामाकंन भरने की अंतिम तारीख 18 जनवरी है। इस दिन शाम 5 बजे तक नामांकन जमा किए जा सकते है। वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ जहां बैठक में अब तक ये तय नहीं कर पाया है कि किसको चुनाव लड़ाया जाए वही यूनियन ने सोमवार शाम को नाम तय करने के लिए बैठक की है। बैठक में तय नाम का खुलासा मंगलवार को किए जाने की बात की जा रही है।
इस प्रकार रहेगा चुनाव कार्यक्रम
– नामांकन की शुरुआत- 15 जनवरी से

– नाम जमा करने की अंतिम तारीख- 18 जनवरी शाम 5 बजे तक।
– नामांकन पत्रों की जांच- 21 जनवरी को।

– चुनाव के पद- कोषाध्यक्ष च सचिव।
– मतदान की तारीख- 20 फरवरी को।
– मतदान का समय- सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक।

ये है चुनाव में पीठासीन अधिकारी
– सीनियर इंस्टिट्यूट रतलाम में सहायक कार्मिक अधिकारी।

– जुनियर रेलवे इंस्टिट्यूट रतलाम में सहायक कार्मिक अधिकारी।
– रेलवे इंस्टिट्यूट नीमच में सहायक मंडल इंजीनियर नीमच।
– रेलवे इंस्टिट्यूट उज्जैन सहायक मंडल इंजीनियर कार्य उज्जैन।

पूर्व में दे दिया था त्यागपत्र

बता दे कि पूर्व में संस्था के पदाधिकारी अशोक तिवारी ने त्यागपत्र दे दिया था। त्यागपत्र देने के पूर्व गंभीर आरोप तत्कालीन रेल अधिकारियों पर लगाया था। इसमे आर्थिक अनियमितता से लेकर कोष के बारे में जानकारी नहीं देना आदि शामिल था। इसके अलावा पद पर रहते हुए कंबल खरीदी में गड़बड़ हुई थी व एक एस फर्म से खरीदी बताई गई थी जिसका रतलाम में अस्तित्व ही नहीं था। इतना ही नहीं, ये खरीदी बगैर टेंडर निकाले की गई थी। इसके बाद से नए चुनाव कराने की मांग हो रही थी। पूर्व में चुनाव कराने की मांग को इसलिए खारिज कर दिया गया था कि कार्मिक विभाग के अधिकारी नए नियम का इंतजार कर रहे थे। नए नियम के इंतजार में छह माह तक बगैर चुनाव से संस्था को चलाया गया।

ट्रेंडिंग वीडियो