scriptचुनावीं खर्च में दवे ने बाजी मारी, मगर वोट बटोर गए काश्यप | election news | Patrika News

चुनावीं खर्च में दवे ने बाजी मारी, मगर वोट बटोर गए काश्यप

locationरतलामPublished: Jan 17, 2019 05:46:23 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

चुनावीं खर्च में दवे ने बाजी मारी, मगर वोट बटोर गए काश्यप

patrika

चुनावीं खर्च में दवे ने बाजी मारी, मगर वोट बटोर गए काश्यप

विधानसभा निर्वाचन का व्यय लेखा निर्वाचन कार्यालय को सौंपा प्रत्याशियों ने, जावरा के डॉ. राजेंद्र पांडेय रहे अव्वल
रतलाम। विधानसभा चुनाव निपट चुके हैं और प्रदेश में कांग्रेस की नई सरकार अपना काम शुरू कर चुकी है। विधानसभा चुनाव लडऩे वाले जिले की पांचों विधानसभा के प्रत्याशियों ने चुनाव में खर्च की राशि का लेखा-जोखा निर्वाचन विभाग को को सौंप दिया है। निर्वाचन विभाग का व्यय लेखों के अनुसार अनुसार रतलाम शहर से भाजपा के चेतन्य काश्यप से ज्यादा कांग्रेस की प्रेमलता दवे ने चुनाव में राशि खर्च की फिर भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। पूरे जिले के दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के खर्चों को देखें तो जावरा से भाजपा के डॉ. राजेंद्र पांडेय सबसे अव्वल रहे हैं जिन्होंने चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा २१ लाख ६६ हजार से ज्यादा राशि खर्च की।

निर्दलीयों ने भी भरा दम
जावरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के अलावा दोनों दलों के निर्दलीयों ने भी दम भरा था। खर्च के मामले में इन दोनों ही निर्दलीयों ने चुनाव में इतनी राशि खर्च की जितनी दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में पार्टियों के अधिकृत प्रत्याशी भी नहीं कर पाए हैं। प्रत्याशियों द्वारा निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार जावरा से कांग्रेस के बागी डॉ. हमीरसिंह राठौर ने सबसे ज्यादा 19 लाख 39 हजार 564 रुपए खर्चे तो भाजपा के बागी श्याम बिहारी पटेल ने १7 लाख 80 हजार 306 रुपए खर्च किए हैं।

सैलाना में लगभग बराबरी का खर्च
जिले की अजजा के लिए आरक्षित सैलाना विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों ने निर्वाचन विभाग को चुनावी खर्च का जो ब्योरा दिया है वह काफी समानता लिए हुए हैं। दोनों ही प्रत्याशियों ने करीब 16 लाख रुपए खर्च बताया है। इन दोनों के चुनावी खर्च के आंकड़ों को देखें तो इनमें मात्र 2308 रुपए का ही फर्क आ रहा है। भाजपा प्रत्याशी नारायण मईड़ा ने जहां चुनाव में 15 लाख ८९ हजार ५७८ रुपए खर्च किए तो कांग्रेस के हर्षविजय गेहलोत ने 15 लाख 91 हजार 886 रुपए पूरे चुनाव के दौरान खर्च करने का हिसाब दिया है।

प्रत्याशी और उनके द्वारा खर्च की गई राशि
रतलाम शहर विधानसभा

प्रत्याशी ——————- पार्टी ————— खर्च की गई राशि
चेतन्य काश्यप ————- भाजपा —————- १८९०१२९

प्रेमलता दवे ————— कांग्रेस —————- २०२६८८४
हेमंत मेहता ————— सपाक्स पार्टी ———— १५७६५५

रतलाम ग्रामीण विधानसभा
कालूराम मकवाना ———- बसपा —————– १०३२४१

थावरलाल भूरिया ———- कांग्रेस —————– १९८८९६८
दिलीप मकवाना ———– भाजपा —————– १३०४०९७

कैलाश डामर ————- शिवसेना —————- ५१४३३२
कैलाशचंद्र निनामा ——– भारतीय जनजागरुकता पार्टी — १४४८६८

पप्पूलाल चरपोटा ——— आल इंडिया हिंदुस्तान पार्टी — ८४५७०
आलोट विधानसभा

जितेंद्र गेहलोत ———– भाजपा —————— १६९५७१७
मनोज चावला ———– कांग्रेस —————— १७१२४०१

पूर्णिमा चौहान ———– आप पार्टी —————- २६८०६०
मुकेश पंचोला ———– बसद ——————- ३६०९४०

सुनील कल्याणे ———- शिवसेना —————- २३५६५३
जावरा विधानसभा

डॉ. राजेंद्र पांडेय ——— भाजपा —————— २१६६७६८
केके सिंह कालूखेड़ा ——- कांग्रेस —————– १९६८१८०

प्रकाश सोलंकी ———- शिवसेना —————– ४७००७९
रघुनाथ परिहार ———– बसद ——————- २३५५४७

श्याम बिहारी पटेल —— निर्दलीय —————— १७८०३०६
डॉ. हमीरसिंह राठौर —— निर्दलीय —————– १९३९५६४

सैलाना विधानसभा
नारायण मईड़ा ———- भाजपा —————– १५८९५७८

हर्षविजय गेहलोत ——- कांग्रेस —————– १५९१८८६
जगदीश मकवाना ——- बहुजन मुक्ति पार्टी ——— १८०३१७

पवन डोडियार ——— आप पार्टी —————- १४१८९७
विजय हारी ———– लोकतांत्रिक जनता दल ——- ७२७७४०

कमलेश्वर डोडियार —– निर्दलीय ——————- ४२५०००

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो