script23 मंडलों के अध्यक्ष चुनने ऐसे चलेगी चुनाव प्रक्रिया | Election process will be conducted to elect the presidents of 23 board | Patrika News

23 मंडलों के अध्यक्ष चुनने ऐसे चलेगी चुनाव प्रक्रिया

locationरतलामPublished: Nov 14, 2019 01:21:04 pm

Submitted by:

sachin trivedi

अयोध्या पर फैसले के बाद स्थगित भाजपा के संगठन चुनाव फिर शुरू, 15 एवं 16 नवंबर को शहर सहित जिले की विधानसभाओं में प्रक्रिया

patrika

patrika

रतलाम. अयोध्या पर फैसले के चलते अचानक स्थगित किए गए भाजपा के संगठन चुनाव की प्रक्रिया फिर शुरू होगी। प्रदेश संगठन ने इसके लिए 15 एवं 16 नवंबर की तारीख जारी कर दी है। जिले के करीब 1300 बूथ अध्यक्ष अब 17 पुराने एवं 6 नए मंडलों के सर्वेसर्वा अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इसके बाद ये सभी मंडल अध्यक्ष नए जिलाध्यक्ष को चुनेंगे।
15 एवं 16 नवंबर को मंडल चुनाव की प्रक्रिया चलेगी
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश निर्वाचन ईकाई ने सभी जिलों में संगठन चुनाव को फिर से शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और जिला संगठन चुनाव निर्वाचन अधिकारी विनोद गोटिया के निर्देश पर मंडल के चुनाव अधिकारियों ने इस संबंध में बुधवार को सूचना भी जारी कर दी। रतलाम शहर, रतलाम ग्रामीण, सैलाना, जावरा और आलोट विधानसभाओं के सभी मंडलों में 15 एवं 16 नवंबर को मंडल चुनाव की प्रक्रिया चलेगी। दो दिन में भाजपा के जिले के 23 मंडल अध्यक्ष का निर्वाचन होगा, इसके लिए प्रारंभिक तौर पर नामों का पैनल तैयार होने लगा है। निर्वाचन से पूर्व 3-3 नामों का पैनल बनाया जा रहा है, इस पर सहमति के बाद चुनाव होने की स्थिति में वोटिंग का सहारा लिया जाएगा। भाजपा के ज्यादातर मंडल चुनाव अधिकारी कार्यकर्ताओं में सहमति बना रहे है।
मंडल अध्यक्ष की उम्र 35 तो जिलाध्यक्ष 50 वर्ष से कम
भाजपा ने अपने संगठन चुनाव के लिए उम्र भी निर्धारित की है। मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष रखी गई है तो जिलाध्यक्ष की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होगी। जिले में बूथ के करीब 1300 अध्यक्ष मंडल चुनाव में मतदाता होंगे। मंडल चुनाव के लिए पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता जो सदस्य है या सक्रिय सदस्य है अपनी दावेदारी कर सकेगा।
सक्रिय सदस्य कर सकेंगे दावा, मतदान से रहेंगे दूर
भाजपा संगठन चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय सदस्यों की भागीदारी भी रहेगी। ये सदस्य मंडल से लेकर जिलाध्यक्ष के तक के चुनाव में बतौर दावेदार शामिल हो सकते है, हालांकि इनको मतदान का अधिकार नहीं होगा, जिले के संगठन चुनाव में सक्रिय सदस्य भी उत्साहित है और शहर सहित जावरा तथा सैलाना मंडलों में कई ने दावा भी कर दिया है।

दो दिन में मंडल निर्वाचन
प्रदेश संगठन की ओर से 15 एवं 16 नवंबर को भाजपा के मंडल चुनाव के लिए तारीख जारी की गई है। इन दो दिनों में जिले के 23 मंडल अध्यक्ष का चुनाव होना है, सक्रिय सदस्य मतदाता नहीं होंगे, लेकिन वे अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया में शामिल हो सकते है।
– अरूण राव, जिला प्रवक्ता भाजपा रतलाम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो