scriptस्वच्छता में उलझा अमला, आवारा मवेशियों की धरपकड़ हुई बंद | Employees involved in cleanliness, stray cattle stall | Patrika News

स्वच्छता में उलझा अमला, आवारा मवेशियों की धरपकड़ हुई बंद

locationरतलामPublished: Dec 25, 2019 09:35:55 pm

Submitted by:

Sourabh Pathak

जिला अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारी को स्वान ने बनाया शिकार

dogs-2.jpeg
रतलाम। शहर में आवारा मवेशी व श्वान की धरपकड़ का अभियान पूरी तरह से ठंडा पड़ गया है। इसके पीछे कारण नगर निगम के अमले द्वारा पूरा ध्यान फिलहाल स्वच्छता पर दिया जा रहा है। इसके चलते इनकी धरपकड़ न के बराबर ही हो रही है। एेसे में एक बार फिर से सड़क पर बैठे मवेशी व श्वान से आमजन की परेशानी बढऩे लगी है। श्वान के काटने का एक मामला फिर बुधवार को जिला अस्पताल में नजर आया। यहां काम करने वाले एक कर्मचारी के घर जाते समय श्वान ने उसे काट लिया।
यह घटना सुबह करीब 10.30 बजे सायबर चबूतरा क्षेत्र की है। इसमें अस्पताल में काम करने वाले अशोक बालोत्रा सुबह ड्यूटी से घर जा रहा था। तभी सायबर चबूतरा क्षेत्र में आवारा कुत्ता का एक झूंड उनकी गाड़ी की तरफ दौड़ पड़ा। इसमें से एक श्वान ने अशोक का पैर पकड़ उस पर काट लिया। बाइक पर मौजूद अशोक ने जब एक पैर छुड़वाया तो श्वान ने दूसरी तरफ पहुंचकर दूसरे पैर में भी काट दिया। अशोक पर श्वान को झपटता देख कुछ और लोग भी उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे तो श्वान वहां से भाग गए। आवारा श्वान के हमले में जख्मी अशोक यहां से फिर जिला अस्पताल पहुंचा और वहां पर उपचार कराया।
लोगों में आक्रोश
सायर चबूतरा क्षेत्र में आवारा श्वान के हमले के बाद लोगों भी आक्रोशित नजर आए। उनका कहना था कि कई बार आवारा श्वान की शिकायत के बाद भी इनकी धरपकड़ नहीं होती है। वहीं दूसरी और निगम का अमला पशुओं की सुरक्षा से जुड़ी संस्थाओं के डर के कारण अब इनकी धरपकड़ से घबरा रहा है। दरअसल हालही में एक मामले में दिल्ली से मेनका गांधी की संस्था से आए पत्र के बाद आवारा श्वान को पकडऩे में निगम का अमला भी घबरा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो