script

कर्मचारियों को मिलेंगे वायरलेस सेट

locationरतलामPublished: Oct 22, 2021 02:30:24 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी को इस माह के अंत तक वासरलेस सेट मिलेगा। अब नगर निगम के कर्मचारी भी पुलिस की तरह वायरलेस का उपयोग करते नजर आएंगे।

ratlam nagar nigam

ratlam nagar nigam

रतलाम. नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारी मिलकर करीब 80 लोग को इस माह के अंत तक wireless sets मिलेगा। अब नगर निगम के कर्मचारी भी पुलिस की तरह वायरलेस का उपयोग करते नजर आएंगे। इससे कई सुविधाओं से लेकर समस्याओं पर तेजी से असर होगा। इस काम के लिए जिस कंपनी को टेंडर दिया गया है, उसके अधिकारी ने गुरुवार को नगर निगम में आकर डेमो दिया है।
अब तक पुलिस के कर्मचारी व अधिकारी ही वायरलेस सेट का उपयोग करते रहे है। अब नगर निगम के कर्मचारी भी इस सेवा का लाभ लेंगे। इसके लिए नगर निगम ने तैयारी को अब अंतिम रुप दे दिया है। जिन कर्मचारियों को वायरलेस मिलेंगे उनमे लोकनिर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य शामिल है।
इस तरह होगा लाभ
वायरलेस सेट मिलने से सबसे बड़ा लाभ तो यह होगा कि अब तक मोबाइल नेटवर्क घर में नहीं होने का जो बहाना कर्मचारी करते रहे है उससे मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा वायरलेस पर किसी भी समस्या या शिकायत मिलने पर उसके समाधान के लिए तुरंत निर्देश दिए जा सकेंगे। वायरलेस की रेंज शहर में 10 किमी की रहेगी। शहर में किसी वार्ड में गंदगी के फोटो आयुक्त या अन्य अधिकारी के पास पहुंचेंगे तो तुरंत वायरलेस पर ही स्वास्थ्य कर्मचारियों को बताया जा सकेगा। इसके अलावा बारिश के दौरान अगर कही जर्जर भवन गिरता है तो मदद के लिए अलग-अलग कर्मचारियों को फोन लगाने के बजाए एक बार में ही सूचना सभी को मिल जाएगी। यह वायरलेस आयुक्त, उपायक्त, सहायक आयुक्त के अलावा अन्य को दिए जाएंगे।
फैक्ट फाइल


कुल वायरलेस वितरण होंगे – 80 सेट
शहर में कुल वार्ड – 49
स्वास्थ्य विभाग में मिलेंगे – 54
लोकनिर्माण विभाग में मिलेंगे – 12
सहायक यंत्री – 03
अधिकारी – 11
कुल – 80

Forest Department will use the wireless set again
IMAGE CREDIT: patrika
तेजी से हल होगी समस्या

शहर में नगर निगम अपने कर्मचारियों को जल्दी ही वायरलेस सेट देने जा रही है। इसके लिए डेमो हो गया है। वायरलेस मिलने के बाद आमजन की समस्याएं तेजी से हल होगी।


– सोमनाथ झारिया, आयुक्त नगर निगम

ट्रेंडिंग वीडियो