scriptपूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी हुए भावुक: कहा जनता और कार्यकर्ताओं का ऋण नहीं उतार सकता | ex home minister of mp | Patrika News

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी हुए भावुक: कहा जनता और कार्यकर्ताओं का ऋण नहीं उतार सकता

locationरतलामPublished: Feb 04, 2019 05:30:01 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी हुए भावुक: कहा जनता और कार्यकर्ताओं का ऋण नहीं उतार सकता

patrika

पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी हुए भावुक: कहा जनता और कार्यकर्ताओं का ऋण नहीं उतार सकता

जन्मदिन पर आयोजित सम्मान समारोह में बोले कोठारी
रतलाम। राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं का ऋण कभी नहीं उतार सकते है। जीवन में सबकुछ कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण के बल पर ही मिला है। क्योकि कायर्रूकर्ता संगठन व जनता के बीच की कड़ी होता है। ये बात कोठारी ने तब कही जब भाजपा के पैलेस रोड स्थित कार्यालय पर रविवार को उनके जन्म दिन पर सम्मान समारोह हुआ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान ने कहा कि कोठारी वरिष्ठ नेता है। इनका मार्गदर्शन पार्टी को जरूरी रहता है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक पूर्व अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, बलवंत भाटी, देवेंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अशोक चौटाला सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

चुनाव को लेकर यूनियन ने की प्रभारियों की नियुक्ति
रतलाम। रेल मंडल के जुनियर प सीनियर इंस्टिट्यूट में आगामी २० फरवरी को लेकर चुनाव होना है। ये वुनाव कोषाध्यक्ष व सचिव पद को लेकर होंगे। इसके लिए यूनियन ने रविवार को जहां बैठक करके चुनाव संचालक के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की, वही वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क पर ध्यान रखे हुए है।

बैठक के बारे में यूनियन प्रवक्ता प्रकाश च्यास ने बताया कि प्रत्येक चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी के साथ कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। पूर्व में जिस तरह से रणनीति बनाकर चुनाव जीते थे, उसी तरह से चुनाव में कुशल संचालन करके इस बार भी चुनाव जीतने पर जोर है। इसके अलावा संगठन आगामी २२ फरवरी से रेल नेता कामरेड उमरावमल पुरोहित की याद में अंडर मंडल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन भी करेगा। इसकी तैयारी को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई है।

ये हुई चर्चा बैठक में

बैठक में पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर पचौरी ने कहा कि प्रत्येक प्रत्याशी के साथ-साथ कार्यकर्ता को भी इसके लिए सजग रहना होगा। मतदान के समय ये ध्यान रखे की पक्ष का मतदान सुबह जल्दी हो जाए। केंद्रीय उपाध्यक्ष सीमा कौशिक ने कहा कि महिला मतदाताओं को इस और मोडऩे की जवाबदेही वे निभाएगी। यूनियन ने हमेशा रेल कर्मचारियों के हित की बात उठाई है। मंडल रेल कार्यालय के ब्रांच अध्यक्ष अशोक तिवारी ने कहा कि यूनियन के प्रत्याशी साफ छवि के है, इसको भुनाना होगा। मनोहर बारठ ने सभी को सहयोग देने की बात की।

इनको दी जिम्मेदारी
मंडल मंत्री एसबी श्रीवास्तव ने जुनियर इंस्टिट्यूट में प्रभारी के रुप में प्रकाशचंद्र व्यास, ेिमंत मिश्रा व सीनियर इंस्ट्टियूट में चुनाव के लिए नरेंद्रसिंह सोलंकी व राजनाथ यादव को प्रभारी मनोनीत किया है। इसके अलावा जुनियर रेलवे में सचिव पद के प्रत्याशी श्यामचरण शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी रोलेंड पीटर, सीनियर इंस्ट्यिूट के सचिव प्रत्याशी नितिन कलंकी व कोषाध्यक्ष प्रत्याशी रंजीता वैष्णव ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर शैलेश तिवारी, सुनील चतुर्वेदी ,जया शर्मा, राजेश माथुर, भूपेंद्र गुर्जर ,भूपेंद्र मकवाना ,घनश्याम यादव ,राजकुमार गुर्जर ,लोकेश व्यास ,अरविंद सैनी ,वीरेंद्र सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो