scriptआग की घटनाएं: कूलर में शार्ट सर्किट घर का सामान जला | Fire | Patrika News

आग की घटनाएं: कूलर में शार्ट सर्किट घर का सामान जला

locationरतलामPublished: Oct 16, 2019 12:36:15 am

Submitted by:

Yggyadutt Parale

आग की घटनाएं: कूलर में शार्ट सर्किट घर का सामान जला

आग की घटनाएं: कूलर में शार्ट सर्किट घर का सामान जला

आग की घटनाएं: कूलर में शार्ट सर्किट घर का सामान जला,आग की घटनाएं: कूलर में शार्ट सर्किट घर का सामान जला,आग की घटनाएं: कूलर में शार्ट सर्किट घर का सामान जला

रतलाम/नामली। घर में रखे कूलर को चलाते ही उसमें हुए शार्ट सर्किट ने पूरे घर का सामान जलाकर स्वाहा कर दिया। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों और मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन तब तक घर का ज्यादातर सामान जलकर खाक हो चुका था। आग लगने की यह घटना बांगरोद के समरथ पितामोहनलाल चौधरी के यहां शाम करीब सात बजे के आसपास हुई।
पुलिस ने बताया कूलर में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। यह आग देखते ही देखते घर के अन्य सामानों में फैल गई और कपड़े, घरेलू सामान, किराना सामान सहित तमाम वस्तुएं आग में जल गई। घर में आग लगने की सूचना गांव में तेजी से फैली तो हर कोई घटनास्थल की तरफ दौड़ लगाकर पहुंचा और अपने स्तर पर इस पर काबू पाने का प्रयास करने लगा। घरों से लोग पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े किंतु आग इतनी भीषण थी कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर नामली और रतलाम से फायर लारियां घटनास्थल के लिए रवाना हुई लेकिन इनके पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी।

आग से झुलसी महिला को भर्ती कराया

बड़ावदा की एक महिला को आग से झुलसने पर जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। महिला का कहना है कि उसकी पड़ौस में रहने वाली जेठानी ने उसे धक्का दे दिया जब वह गूगल जलाने के लिए केसोरीन का डिब्बा लेकर कंडे को जला रही थी। बड़ावदा की जयलक्ष्मी पति जगदीश कुमावत ३० साल को झुलसी अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया। महिला ने बताया कि पड़ौस में उसकी जेठानी आशा पति रामेश्वर रहती है। उनसे आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार को वह पूजन करने के लिए कंडा जला रही थी। कंडे पर केरोसीन डालने के लिए डिब्बा हाथ में था और कंडे में आग थी। इसी दौरान जेठानी पीछे से आई और उसने धक्का दे दिया जिससे केरोसीन का डिब्बा आग पर गिरा और भभक गया। इससे वह आग में झुलस गई। फिलहाल पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

इधर, सिमलावदा निवासी सुनीता पति शंकर प्रजापत २६ साल को चिमनी गिरने से झुलसने से रात को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती ९० फीसदी झुलस गई है। पुलिस ने बताया युवती घर में काम कर रही थी इसी दौरान चिमनी गिरने से उससे लगी आग में झुलस गई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो