पुलिस थाना रावटी के टीआई लोकेंद्रसिंह ने बताया कि, घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की है। गांव के सुरेश पिता दूदा भाभर 26 और उसकी डेढ़ साल की अंकिता घर में ही थे। जबकि, पत्नी गांव में घर के पास ही हो रही शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। सुरेश के मकान के आधे हिस्से में रहते थे और आधे हिस्से में पशुओं के बांधने का बना रखा हैं।
पढ़ें ये खास खबर- खड़ी वैन में जा घुसी तेज रफ्तार यात्री बस, वैन सवार 2 की मौत, 2 घायल
बच्ची को बचाने के लिए खुद झुलस गया पिता
आग लगने के समय सुरेश और उसकी बच्ची साथ थे। आग लगते ही सुरेश को पता चला तो उसने बुझाने का प्रयास किया। बच्ची को भी संभाला। आग तेजी से घर में फैली और इसकी चपेट में एक गाय और एक भैंस भी झुलस गई। घायल सुरेश को रावटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। मंगलवार को दोपहर को सुरेश को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रैफर कर दिया। शाम करीब सवा चार बजे सुरेश ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।