scriptश्वानों ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाया अपना शिकार | Government news | Patrika News

श्वानों ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाया अपना शिकार

locationरतलामPublished: Jan 23, 2020 05:36:34 pm

Submitted by:

Akram Khan

श्वानों ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाया अपना शिकार

श्वानों ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाया अपना शिकार

श्वानों ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाया अपना शिकार

रतलाम। बड़ावदा नगर में एक बार फिर से आवारा श्वानों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार को इन श्वानों ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को अपना शिकार बनाया है। इसके बाद भी नगर परिषद इस मामले में गंभीर नहीं है। परिषद ने इन्हें पकडऩे के लिए कोई कार्य योजना नहीं बनाई है।
नगर सैकड़ों श्वान खुजली की बीमारी से पीडि़त है। इसका असर लोगों को स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। यहां पर स्वास्थ्य विभाग केंद्र पर आए दिन श्वानों के काटने वाले पीडि़तों की संख्या में बढ़ोत्तरी को देखते हुए स्वास्थ्य अमले ने एंटी रैबीज इंजेक्शन का पर्याप्त स्टाक रख रखा है। श्वानों के काटने की अबतक की यह सबसे बड़ी घटना है। मंगलवार को योगेश ईश्वरलाल, विक्रम बाबूलाल, रमेश नंदराम झाला, ज्ञानचंद सूरजमल मूणत, दीपक सिंह घनश्याम सिंह, जगदीश थावर तलावली, जितेंद्र रामकरण ,जावेद नासिर बड़ावड़ा, आशिफ हुसैन बड़ावदा, बाली दौलत का उप स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार किया।
कई लोगों का कहना है कि इन श्वानों के झुंड एक साथ होने से लोगों और बच्चों में भय व्याप्त है, लेकिन यहां श्वानों का आतंक इतना अधिक है कि कोई भी सुरक्षित नहीं है। अब स्थिति ये हो गई है कि लोगों को घर से बाहर निकलने के पहले सोचना पड़ता है।
विगत माह एक दर्जन को बनाया था शिकार
लोगों का कहना है कि नगर में घूम रहे इन आवारा श्वानों ने विगत माह नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता प्रदीप मेहता की सास सहित एक दर्जन लोगों को शिकार बनाया था। समय रहते परिषद नहीं जागी।नतीजा उन्होंने फिर लोगों को अपना शिकार बनाया।
11 लोगों को लगाए एंटी रैबिज इंजेक्शन
मंगलवार रात को 11 लोगो को एंटी रैबिज इंजेक्शन लगाए गए है। कुछ ने बाहर निजी अस्पताल में उपचार करा लिया
आर एन तोमर, स्वास्थ्य केंद्र, बड़ावदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो