scriptआठ महीने में बनेगी रोजड़ी नदी पर पुलिया | government scheme | Patrika News

आठ महीने में बनेगी रोजड़ी नदी पर पुलिया

locationरतलामPublished: Oct 05, 2018 05:30:14 pm

Submitted by:

Akram Khan

आठ महीने में बनेगी रोजड़ी नदी पर पुलिया

patrika

आठ महीने में बनेगी रोजड़ी नदी पर पुलिया

रतलाम। (सुखेड़ा) सुखेड़ा नगर को बस स्टेशन से जोडऩे वाली रोजड़ी नदी की छोटी पुलिया पर सेतु निर्माण हेतु नर्मदेश्वर मन्दिर के पास गुरुवार शाम को पूर्व विधायक रुघनाथसिंह आंजना ने गेती चलाकर भूमिपूजन किया। इसके साथ ही जावरा-पिपलौदा फंटा से सुखेडा तक व्याहा पंचेवा-माऊखेड़ी का टू-लेन निर्माण व सुखेड़ा से पिपलौदा व्याहा भीमकुआं सात किलोमीटर डामर व सीसी रोड के लिए भूमि पूजन किया गया।
सेतु निर्माण के अधिकारी एम एल श्रीवास्तव ने बताया की रोजडी़ नदी पर वर्तमान में बनी पुलिया से निर्माण किए जाने वाली पुलिया 10 फीट ऊंची बनेगी। श्रीवास्तव ने बताया 3 करोड़ 29 लाख की लागत से बनने वाली इस पुलिया की लम्बाई 60 मीटर व चौड़ाई ८.४० मीटर रहेगी। इस पुलिया से एक साथ दो चार-पहिया वाहन निकल जाएंगे। इस पुलिया का निर्माण जून तक पूर्ण हो जाएगा। इस पुलिया के निर्माण से बारिश में सुखेड़ा के टापू बन जाने की समस्या से राहत मिलेगी। सुखेड़ा से जावरा फंटा तक 11 करोड़ 27 लाख की लागत से टू लेन बनने से आवागमन में सुविधा होगी वहीं माऊखेड़ी में बारिश में तालाब बन जाने की समस्या सड़क से राहत मिलेगी। वहीं सुखेडा से पिपलौदा व्याहा भीमकुआं की ओर सात किलोमीटर मार्ग का डामरी करण 4 करोड ़53 लाख की लागत से होगा। इससे पिपलौदा की दूरी कम हो जाएगी। वर्तमान में 20 किमी की दूरी तय की जाती है इस सड़क के बन जाने से १३ किमी दूरी तय करना पड़ेगी।
भूमिपूजन बस स्टैंड स्थित नर्मदेश्वर महादेव मन्दिर के बाहर किया। ऐसे में यहां पर जहां से बसों को पलटना था वहां पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के वाहन खड़े थे। इससे यात्री बसों को पलटाने में परेशानी का सामना करना पडा़। वहीं यात्री बसें बस स्टैंड से दूर खड़ी होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडा़।
शाह के दौरे के चलते नहीं आए विधायक
जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पंाडेय द्वारा भूमिपूजन करने करने को कहा था, किन्तु भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का जावरा दौरे की मीटिंग के कारण वे नहीं आ पाए। उनकी अनुपस्थित में पूर्व विधायक रुघनाथसिंह आंजना, पिपलौदा जनपद अघ्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश धाकड़, विधायक प्रतिनिधि हनुमंतसिंह कालूखेड़ा, पिपलौदा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा, जावरा से चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल, अभय कोठारी, सुखेडा भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल सोंलकी, भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला नागर, आशा नागर, रितेश जैन आदि उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो