scriptगुर्जर आंदोलन: बीस से अधिक ट्रेन निरस्त, यात्रियों से भरा रहने वाला स्टेशन हुआ सुना | gurjar aandolan | Patrika News

गुर्जर आंदोलन: बीस से अधिक ट्रेन निरस्त, यात्रियों से भरा रहने वाला स्टेशन हुआ सुना

locationरतलामPublished: Feb 10, 2019 06:05:32 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

गुर्जर आंदोलन: बीस से अधिक ट्रेन निरस्त, यात्रियों से भरा रहने वाला स्टेशन हुआ सुना

patrika

गुर्जर आंदोलन: बीस से अधिक ट्रेन निरस्त, यात्रियों से भरा रहने वाला स्टेशन हुआ सुना

रतलाम। राजस्थान के भरतपुर गंगापुर के बीच रेलवे ट्रैक पर गुर्जर आंदोलन के दूसरे दिन भी अंादोलन जारी है। यहां पर बड़ी संख्या में गुजर्र डटे हुए है। उनकी मांग पर जब तक निर्णय नहीं होगा वे रेलवे ट्रैक पर रहेंगे। रतलाम रेल मंडल में २० से अधिक ट्रेन को निरस्त व इतनी को ही मार्ग बदलकर चलाया जा रहा है। गुजर्र आंदोलन का असर देश की सबसे वीआईपी मानी जाने वाली राजधानी, अगस्त क्रांति जैसी ट्रेन पर भी पड़ा है। बड़ी बात ये है कि यात्रियों से भरे रहने वाले प्लेटफॉर्म पर अब नाममात्र के यात्री है। अनेक यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त करवा लिए है।
रेलवे टिकट निरस्त कांउटर पर भारी भीड़
गुर्जर आंदोलन के चलते निरस्त हुई ट्रेन की जानकारी यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर जाने के बाद मिल रही है। इसके अलावा वे ट्रेन जिनके मार्ग बदल गए है, इससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। कई ट्रेन की पैंट्रीकार में भोजन से लेकर दूध समाप्त होने की सूचना मिल रही है। इनके अलावा यात्री बड़ी संख्या में अपने टिकट निरस्त करवा रहे है। इससे रेलवे स्टेशन पर बगैर ट्रेन के ही टिकट काउंटर पर भीड़ है। रेलवे ने यात्रियों की सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। इसके अलावा रतलाम गोधरा सेक्शन मंे पिपलौद-लिमखेड़ा में दोपहर १ बजे से शाम ६ बजे तक रेलवे ने ब्लॉक लिया। इसके चलते कुछ ट्रेन को निरस्त किया गया है।
इन ट्रेन को बदले मार्ग से चला रहा
– पटना उदयपुर को बीकानेर के रास्ते चलाया जाएगा।
– निजामुद्ीन पुणे को मथूरा झांस के रास्ते चलाया जाएगा।
– कटरा बांद्रा सर्वोदय ट्रेन को चंदेरिया रतलाम के रास्ते चलाया जाएगा।
– दिल्ली इंदौर ट्रेन को ग्वालियर गुना मक्सी के रास्ते चलाया जाएगा।
– निजामुद्ीन त्रिवेंद्रम को चंदेरिया मंदसौर के रास्ते चलाया जाएगा।
– देहरादुन बांद्रा को अजमेर चंदेरिया के रास्ते चलाया जाएगा।
– रामनगर बांद्रा को चंदेरिया रलताम के रास्ते चलाया जाएगा।
– चंडीगढ़ मडगांव दुरंतो को आगरा सीहोर उज्जैन के रास्ते चलाया जाएगा।
– अमृतसर मुंबई सेंट्रल गोल्डन टेंपल मेल को सीहोर उज्जैन के रास्ते चलाया जाएगा।
– निजामुद्ीन चंडीगढ़ को सीहोर उज्जैन के रास्ते चलाया जाएगा।
– निजामुद्ीन अहमाबाद गुजरात संपर्क क्रांति को जयपुर आबुरोड के रास्ते भेजा जाएगा।
– फिरोजपुर मुंबई सेंट्रल जनता को सवाई माधोपुर चंदेरिया के रास्ते चलाया जाएगा।
– दिल्ली मुंबई राजधानी ट्रेन को बीना सीहोर उज्जैन के रास्ते चलाया जाएगा।
– निजामुद्ीन मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रांति बीना सीहोर उज्जैन के रास्ते चलेगी।

– अमृतसर मुंबई सेंट्रल पश्चिम एक्सपे्रस बीना सीहोर उज्जैन के रास्ते चलेगी।
– निजामुद्ीन उदयपुर सुपरफास्ट चंदेरिया के रास्ते चलेगी।
– निजामुद्ीन एर्नाकुलम आगरा-सीहोर-उज्जैन-नागदा के रास्ते चलेगी।
– पटना अहमदाबाद जयपुर अजमेर के रास्ते अहमदाबाद जाएगी।

– मथूरा रतलाम सवाई माधोपुर से चलेगी।

इन ट्रेन को किया निरस्त

– हावड़ा गांधीनगर व गांधीनगर हावड़ा को निरस्त किया गया है।
– ट्रेन नंबर १२२४८ निजामुद्ीन रतलाम बांद्रा ९ फरवरी को निरस्त।
– ट्रेन नंबर २९०१९ मंदसौर नीमच कोटा ९ फरवरी को निरस्त।
– ट्रेन नंबर१९०२४ फिरोजपुर रतलाम मुंबई सेंट्रल जनता १० फरवरी को एक्सपे्रस।

– ट्रेन नंबर१२४१६ दिल्ली इंदौर ९ फरवरी को निरस्त।
– ट्रेन नंबर १२९०९ बांद्रा रतलाम निजामुद्ीन गरीब रथ ९ फरवरी को निरस्त।
– ट्रेन नंबर १२९५३ मुंबई सेंट्रल रतलाम दिल्ली अगस्त क्रंाति ९ फरवरी को निरस्त।
– ट्रेन नंबर१९०२३ मुंबई सेंट्रल रतलाम फिरोजपुर जनता एक्सपे्रस १२ फरवरी को निरस्त।

– ट्रेन नंबर१९०१९ बांद्रा रतलाम देहरादुन ११ फरवरी को निरस्त।
– ट्रेन नंबर१९०२२ लखनऊ रतलाम बांद्रा १० फरवरी को निरस्त।
– ट्रेन नंबर१२९१० निजामुद्ीन रतलाम बांद्रा १० फरवरी को निरस्त।
– ट्रेन नंबर१२९५४ निजामुद्ीन रतलाम मुंबई सेंट्रल अगस्त क्रंाति १० फरवरी को निरस्त।

– ट्रेन नंबर५९८१२ जमुनाब्रिज रतलाम कोटा तक नहीं जाएगी।
– ट्रेन नंबर६९१५५ रतलाम मथूरा कोटा तक १० फरवरी तक नहीं जाएगी।
– ट्रेन नंबर २९०२० कोटा मंदसौर निरस्त।

ये ब्लॉक के चलते हुए निरस्त

– ट्रेन नंबर ६९११७ गोधरा दाहोद मेमू निरस्त।
– ट्रेन नंबर ६९१८१ दाहोद रतलाम निरस्त।

– ट्रेन नंबर ६९१८३ रतलाम नागदा निरस्त।
– ट्रेन नंबर ६९१८५ नागदा उज्जैन निरस्त।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो