scriptदेखें VIDEO : #Ratlam में आन – बान – शान से लहराया अपना तिरंगा | happy republic day ratlam news | Patrika News

देखें VIDEO : #Ratlam में आन – बान – शान से लहराया अपना तिरंगा

locationरतलामPublished: Jan 26, 2023 09:52:52 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

रतलाम जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ जहां प्रदेश के मंत्री हरदीपसिंह डंग डंग ने ध्वजारोहण करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति सी जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। विभागों ने आकर्षक झांकिया निकाली।

happy republic day ratlam news

happy republic day ratlam news

रतलाम. रतलाम जिले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न आयोजन हुए। मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ जहां प्रदेश के मंत्री हरदीपसिंह डंग ने ध्वजारोहण करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने देशभक्ति सी जुड़ी रंगारंग प्रस्तुतियां दी। विभागों ने आकर्षक झांकिया निकाली। प्रस्तुती देने वाले स्कूली बच्चों व विभाग की झांकियों को पुरस्कार भी दिए गए।
0:00
रतलाम में गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को आन – बान – शान से तिरंगा लहराया गया। अनेक स्थान पर विभिन्न आयोजन हुए। मुख्य समारोह नवकरणीय ऊर्जा एवं पर्यावरण मंत्री हरदीप सिंह डंग के मुख्य आथित्य में सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम में हुआ। इसके अलावा महलवाड़ा से दोपहर 12 बजे व शाम 4 बजे तरणताल से तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से निकली।
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

नेहरू स्टेडियम में मुख्य आयोजन की शुरुआत सुबह 9 बजे से हुई। मंत्री डंग 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली व राष्ट्रगान किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन किया गया। 9.30 बजे मार्च पास्ट के बाद स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। सुबह 10 बजे बाद विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। 10.45 बजे से बेहतर कार्य करने वालों को पुरस्कार मंत्री के हाथ दिलाया गया। इसमे विभिन्न विभाग के कर्मचारी व अधिकारी शामिल रहे।
happy republic day ratlam news
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो