Weather Alert: लगातार बारिश से पानी-पानी हुआ शहर, जारी रहेगा बारिश का दौर
मध्यप्रदेश के कई जिलों में जारी है बारिश का दौर...।

रतलाम। जिले में लगतार बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घण्टों में जिले में कुल 45 मिलीमीटर बारिश हुई है। इसमे सबसे ज्यादा सैलाना में करीब 4 इंच, रतलाम में डेढ़ इंच तो सबसे कम आलोट में मात्र 8 मिमी बारिश हुई है। बारिश के बाद खेत में पानी भरने लगा है व किसानों को फसल गलने का खतरा लगने लगा है।
एक पखवाड़े पूर्व तक किसान बोवनी करके बारिश की खेंच से परेशान थे। सोयाबीन, मक्का में कीड़े लगने लगे थे। तब कृषि विभाग मैदान में उतरा था व किसानों को सलाह दी थी। अब फिर जब चार दिन से लगातार बारिश का दौर जारी है तो किसान पानी निकासी की समस्या के चलते परेशान हो गए है। मक्का, सोयाबीन, उड़द आदि उपज के गलने का खतरा कुछ रकबो में होने लगा है।
24 घण्टों में हुई इतनी बारिश
विकासखंड - मिलीमीटर
आलोट - 8
जावरा - 38
ताल - 11
पिपलोदा - 46
बाजना - 58
रतलाम - 36
रावटी - 52.6
सैलाना - 112
औसत - 45.2
1 जून से अब तक
आलोट - 618
जावरा - 700
ताल - 682.2
पिपलोदा - 334
बाजना - 1007
रतलाम - 677
रावटी - 879
सैलाना - 864
औसत - 745.2
अभी भी पीछे चल रहा :-:
पिछले वर्ष की 24 अगस्त तक हुई बारिश से इस वर्ष की बारिश से तुलना की जाए तो अभी भी जिला 242.7 मिलीमीटर पीछे चल रहा है। पिछले वर्ष जिले में अब तक कुल 987.2 बारिश दर्ज की गई थी जबकि इस बार अब तक करीब 745 मिलीमीटर बारिश हुई है।
उपज का मुआवजा मिले :-:
पहले कीड़े, पीले मोजके व अब खेत मे बारिश के पानी से किसानों की उपज को भारी नुकसान हुआ है। जिले में 500 हैक्टेयर से अधिक उपज प्रभावित हुई है। पटवारियों से सर्वे करवाकर तुरंत मुआवजा दिया जाना चाहिए।
- राजेश पुरोहित, किसान नेता
पानी निकासी का मार्ग किए जाए :-:
खेतों में पानी भरने की सूचना मिली है। किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था करें।
- जीएस मोहनिया, उपसंचालक, कृषि विभाग
अब पाइए अपने शहर ( Ratlam News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज