scriptVideo 22 हजार वर्गफीट के ध्वज से ऐतिहासिक झाली तालाब रंगा देशभक्ति के रंग में | Historic Jhali pond painted in patriotic colors | Patrika News

Video 22 हजार वर्गफीट के ध्वज से ऐतिहासिक झाली तालाब रंगा देशभक्ति के रंग में

locationरतलामPublished: Aug 13, 2022 08:43:37 pm

Submitted by:

Kamal Singh

22000 फीट का तिरंगा फहराया गया तालाब में, झाली तालाब की पूरी गोलाई में लगाया गया तिरंगा, सैंकड़ों लोगों ने निहारा इस अनुपम दृष्य को

Video 22 हजार वर्गफीट के ध्वज से ऐतिहासिक झाली तालाब रंगा देशभक्ति के रंग में

Video 22 हजार वर्गफीट के ध्वज से ऐतिहासिक झाली तालाब रंगा देशभक्ति के रंग में

रतलाम. हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर में तिरंगा रैलियों का आयोजन पर आयोजन होता जा रहा है। हर तरफ तिरंगा ही तिरंगा फरहाया जा रहा है, रैलियां निकाली जा रही है। इसी बीच रतलाम का ऐतिहासिक झाली तालाब भी इस बार तिरंगामयी हो गया। पूरे झाली तालाब में शुक्रवार को ऐतिहासिक रूप से 22000 फीट लंबाई का तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अनुपम नजारे को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। कालिका माता मंदिर परिसर स्थित झाली तलाब की पूर्ण गोलाई में 22000 वर्गफीट आकार का तिरंगा झंडा फहराने का यह पहला प्रयास किया गया और पहली ही बार में यह नजारा अनुपम बन गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और नागरिक मौजूद रहे।
देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण
विधायक चैतन्य काश्यप की मंशा अनुसार कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी की पहल पर नगर निगम निगमायुक्त अभिषेक गेहलोत के निर्देशन में अल्प अवधि में 22000 वर्गफीट का तिरंगा झंडा तैयार किया जाकर ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया। इस अवसर के साक्षी शहर के हजारों लोग बने। पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत था। जोश के साथ वंदे मातरम और भारत माता के जयकारे भी लगे। नागरिकों ने हृदय की गहराइयों से तिरंगे झंडे के साथ अपनी आत्मीयता और गौरव को आत्मसात किया।

विधायक काश्यप ने कहा कि शहर ने इतिहास रचा है। 22000 वर्गफीट आकार के तिरंगे झंडे को शहर के ऐतिहासिक झाली तालाब पर फहराया गया है। राष्ट्र गौरव में अभिवृद्धि के इन क्षणों में उपस्थित हजारों लोग अभिभूत हैं। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से जन-जन अपने हृदय की गहराइयों के साथ राष्ट्रध्वज के गौरव से जुड़ा है। कश्यप ने कहा कि अभियान में व्यापक रूप से आमजन तिरंगा यात्राओं में सम्मिलित हो रहे हैं। विशाल ध्वज निर्माण कर शहर का नाम रोशन किया गया है।
इसी प्रकार रतलाम शहर को एक विकसित स्वरूप दिया जाकर पूरे देश में शहर का नाम विकास के क्षेत्र में भी रोशन करेंगे। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि यह राष्ट्र गौरव का क्षण है। आम नागरिक राष्ट्र भावना से सराबोर है। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, निगम के पार्षदगण भी उपस्थित थे। संचालन आशीष दशोत्तर ने किया। आभार निगम आयुक्त गेहलोत ने माना।
//?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो