रतलाम

पहली प्रेस वार्ता में इस नेता ने खोले कई राज, भाजपा पर हमला

– शहर कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ पहली चर्चा में पारस सकलेचा के आरोप

रतलामMar 14, 2018 / 12:56 pm

harinath dwivedi

patrika

रतलाम। आगामी चुनावों से पहले फिर कांग्रेस का दामन थामने वाले पारस सकलेचा ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में अपने कांग्रेस में आने से लेकर शहर विकास सहित अन्य मुद्दो पर अपनी बात रखी। सकलेचा ने शहर विधायक पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने विधायक पर पूर्व में स्वीकृत कार्यो का श्रेय लेने और चार वर्ष में कोई नई योजना या कार्य स्वीकृत नहीं कराने का आरोप लगाया। सकलेचा ने यह भी कहा कि वे महापौर होते तो विधायक को निगम के काम में अनावश्यक हस्तक्षेप नहीं करने देते।
पत्रकार वार्ता दलबदलाव पर सकलेचा ने कहा कि जब से वे कांग्रेस में आए है, उन पर दलबदल के आरोप लग रहे है, लेकिन मैं दलबदलु नहीं हूं। यदि मैं किसी स्वार्थ, लोभ, आर्थिक हित के लिए सत्ताधारी पार्टी के साथ जाता तो दलबदलू होता, जबकि मैं तो विपक्ष में गया। यह दलबदल नहीं बल्कि संघर्ष का ऐलान है। दलबदलु तो वे लोग है जो बीस सालों तक कांग्रेस में रहे और कांग्रेस का गुणगाण करते रहे और बाद में सत्ता बदलते ही अपने उद्योग-धंधो को बचाने सत्ताधारी पार्टी में चले गए। चर्चा के दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक धीरुभाई पटेल, शहर अध्यक्ष विनोद मिश्रा, शांतिलाल वर्मा, नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी, निमीष व्यास, राजीव रावत, अदिती दवेसर, रजनीकांत व्यास सहित अन्य भी मौजूद थे।
शहर विकास के दावों पर लगाए आरोप
पत्रकार वार्ता में सकलेचा ने शहर विकास के दावों पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा कि बजट में रतलाम को कुछ नहीं मिला। रतलाम के लिए कोई नई योजना या उद्योग नहीं आए। मेडिकल कालेज भी पूर्व में स्वीकृत हो चुका था। 136 करोड़ की सीवरेज योजना को भी उन्होंने रोकने का आरोप लगाया। सकलेचा ने कहा कि पिछले चार वर्षो में शहर के ओद्योगिक विकास में एक प्रतिशत भी काम नहीं हुआ।
फोरलेन के मुद्दें पर भाजपा को घेरा
बाजना बस स्टैंड फोरलेन के मुद्दे पर सकलेचा ने कहा कि भाजपा के लोग ही आपस में लड़ रहे है। 80 फीट और 104 फीट फोरलेन को लेकर लड़ाई हो रही है। जबकि शहर में कोई भी निर्माण कार्य कराना निगम का कार्य है, पहले वहां या जिला योजना समिति की बैठक में प्रस्ताव पास होना चाहिए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। सकलेचा ने कहा कि वे जनता के लिए लड़ेंगे।

Home / Ratlam / पहली प्रेस वार्ता में इस नेता ने खोले कई राज, भाजपा पर हमला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.