scriptआग की घटना के बाद जागे जिम्मेदार, शहर में सर्वे के लिए बनाया दल | incident of fire, team formed for survey in the Ratlam | Patrika News

आग की घटना के बाद जागे जिम्मेदार, शहर में सर्वे के लिए बनाया दल

locationरतलामPublished: Oct 17, 2021 08:31:28 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

शहर में मोहन नगर क्षेत्र में प्लास्टिक के गोडाउन में हुई आगजनी की घटना के बाद जिम्मेदार जागे है। घटना के तीन दिन बाद नगर निगम ने समिति बनाकर शहर का सर्वे करने का निर्णय लिया है।

ratlam nagar nigam

ratlam nagar nigam

रतलाम. शहर में मोहन नगर क्षेत्र में प्लास्टिक के गोडाउन में हुई आगजनी की घटना के बाद जिम्मेदार जागे है। घटना के तीन दिन बाद नगर निगम ने समिति बनाकर शहर का सर्वे करने का निर्णय लिया है। सर्वे करने के लिए जो कमेटी बनाई गई है उसको 19 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट देना है। समिति शहर का सर्वे करके अपनी रिपोर्ट आयुक्त सोमनाथ झारिया को देगी जिसमे शहर में जहां जहां प्लास्टिक के गोडाउन है उसके बारे में बताया जाएगा। बड़ी बात यह है एक माह पूर्व शहर से डिस्पोजल हटाने की योजना बनाई गई थी, अब तक उस मामले में कार्रवाई नहीं हुई है।
शहर के मोहन नगर क्षेत्र में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे भारी आगजनी हुई थी। इसमे बचाव कार्य में लगे कई युवाओं ने मदद की थी। इस दौरान 15 से अधिक दमकल ने इस पर काबू पाया था। इस दौरान एक थाना प्रभारी भी अपना हाथ जला लिए थे। इसके बाद कलेक्टर कुमार पुरुषोत्त्तम ने निर्देश जारी किए थे कि प्लास्टिक के गोदाम को अन्य स्थान पर स्थानातंरित किया जाए। इसके बाद ही कमेटी बनाई गई है।
आग की घटना के बाद जागे जिम्मेदार, शहर में सर्वे के लिए बनाया दल
IMAGE CREDIT: patrika
वार्ड अनुसार होगा सर्वे


अब नगर निगम के अधिकारी कबाड़ सेंटर, प्लास्टिक, प्लास्टिक से बने सामान, लकड़ी, तेल, आयल, डीजल, गैस सिलेंडर सहित अन्य खतरनाक वो सामान जो आग जल्दी से पकड़ता है इनके गोडाउन का सर्वे होगा। इस कार्य के लिए नगर निगम के प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जीके जायसवाल को प्रभारी नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनके निर्देशन में ही पूरी टीम काम करेगी। टीम के सदस्यों को अलग-अलग वार्ड का प्रभार दिया गया है।
इनको मिली जिम्मेदारी


वार्ड नंबर 1 से 8 तक उपयंत्री राजेंद्र मिश्रा
वार्ड नंबर 9 से 16 तक उपयंत्री राजेश पाटीदार
वार्ड नंबर 17 से 24 तक उपयंत्री बृजेश कुशवाह
वार्ड नंबर 25 से 32 तक उपयंत्री मनीष तिवारी
वार्ड नंबर 33 से 40 तक उपयंत्री दीक्षा निजामपुरकर
वार्ड नंबर 41 से 49 तक उपयंत्री अनिता ठाकुर
पूर्व के नोटिस पर निर्णय नहीं


एक माह पूर्व नगर निगम ने डिस्पोजल की बिक्री करने वालों को नोटिस देकर इसको बंद करने को कहा था। तब कारोबारी निगम आयुक्क्त झारिया से मिले थे। एक सप्ताह का समय दिया गया था। इसके बाद से अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।
आग की घटना के बाद जागे जिम्मेदार, शहर में सर्वे के लिए बनाया दल
IMAGE CREDIT: patrika
सख्ती से हटाएंगे


ऐसे सामान जो शहर में आगजनी को बढ़ावा दे सकते है उनको सख्ती से हटाया जाएगा। सर्वे टीम की रिपोर्ट के बाद तुरंत एक्शन लिया जाएगा।


सोमनाथ झारिया, आयुक्त नगर निगम
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो