scriptयहां नहीं लगाने दिया भारत माता की जय का नारा, जय बोलने वाले बच्चों को परीक्षा देने से रोका | independence day | Patrika News
रतलाम

यहां नहीं लगाने दिया भारत माता की जय का नारा, जय बोलने वाले बच्चों को परीक्षा देने से रोका

सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल का मामला, हिन्दू संगठनों ने पहुंचकर पुलिस से की कार्रवाई की मांग

रतलामJan 13, 2018 / 07:43 pm

harinath dwivedi

patrika

नामली। शीतला माता मंदिर के समीप नौगंावा मार्ग पर संचालित सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल से जुड़े मामले में शुक्रवार को हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों में आक्रोश फैल गया। पदाधिकारियों ने स्कूल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने समझाया है। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्टर से मिलने का निर्णय लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल में प्री-बोर्ड की परीक्षा चल रही है। इसमें कक्षा नौ वीं के ३२ विद्यार्थी इसमें सम्मिलित हो रहे है। गुरुवार सुबह पौने नौ बजे प्रार्थना होते के बाद किन्ही बच्चों ने परिसर में भारत माता की जय का जयकारा लगा दिया था। इस पर स्कूल संचालक ने बच्चों को फटकार लगाते हुए उन्हें परीक्षा से ही वंचित कर दिया। इस पर बच्चों ने घर पहुंचे इस मामले से परिजनों को अवगत कराया। परिजनों ने हिन्दू संगठनों को अवगत कराया।

patrika

पुलिस से कार्रवाई की मांग
हिन्दू संगठन के जिला अधिकारी गजेन्द्र सिंह चौहान, नामली प्रखंड मंत्री राजेश परिहार, नामली प्रखंड सह मंत्री दीपक चौहान, प्रखंड संयोजक अनुराग अग्रवाल, विजय सिंह राठौर, विकास कुमावत आदि ने शुक्रवार को पुलिस थाना नामली जाकर इस मामले से मौखिक रूप से पुलिस को अवगत कराया गया।

patrika

पहले भी की थी ऐसी करतूत
पुलिस का कहना है ये मामला जिला शिक्षा अधिकारी का है आप मामले की पुलिस के बजाय संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराएं। ज्ञात है की पूर्व में भी 15 अगस्त 2017 को झंडावंदन के बाद इस स्कूल में एलकेजी से ९वीं तक के सात सौ विद्यार्थियों को ही भारत माता की जय बोलने से रोका गया था। स्कूल संचालक ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए दोबारा शिकायत नहीं मिलने की बात कही थी। मामले को पत्रिका ने 17 अगस्त 2017 के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित कर प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया था।

patrika

इनका कहना
सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल के संचालक भारतीय संस्कृति और नियमों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शनिवार को मामले को लेकर कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराएंगे। निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
– अनुराग अग्रवाल, प्रखंड संयोजक नामली।
कक्षा 9 वीं के कुछ विद्यार्थी प्रार्थना के बाद भारत माता की जय बोलने के साथ ही मस्ती कर रहे थे, जो स्कूल नियम के विरुद्ध है जल्द ही उनकी परीक्षा करवाई जाएगी।
– सिस्टर मैरी, संचालक, सेंट जोसफ स्कूल, नामली।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो