scriptIndependence Day – VIDEO रतलाम में शान से लहराया तिरंगा, अनेक जगह हुए आयोजन | Independence Day ratlam news | Patrika News

Independence Day – VIDEO रतलाम में शान से लहराया तिरंगा, अनेक जगह हुए आयोजन

locationरतलामPublished: Aug 15, 2019 10:42:48 am

Submitted by:

Ashish Pathak

Independence Day ratlam news – नौसेना के सबसे बडे़ विमानवाहक जंगी पोत आईएनएस विक्रमादित्य में लगी आग को बुझाने के दौरान शहीद हुए धर्मेंद्र चौहान के परिवार ने गार्डन में झंडा लहराया तो चंद्रयान – 2 में भूमिका निभाने वाले हिमांशु शुक्ला ने अपने स्कूल में झंडा लहराया।

Independence Day

Independence Day ratlam news

रतलाम। Independence Day ratlam news – स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ गुरुवार को उत्साह व उमंग के साथ जिले में मनाई जा रही है। यहां पर मुख्य आयोजन पुलिस परेड ग्राउंड पर हुआ। कलेक्टर रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान, 9.05 बजे परेड निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्यमंत्री कमलनाथ के संदेश का वाचन, 9.25 बजे हर्ष फायर, 9.35 बजे मार्च पास्ट एवं कमाण्डरों से परिचय तथा 9.45 बजे मध्यप्रदेश गान हुआ। लगतार बारिश से आयोजन में समस्या आई व अब स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक आयोजन दोपहर 12 बजे बड़बड़ स्थित विधायक सांस्कृतिक भवन पर होगा।
ये रहा खास आयोजन

अप्रैल में नौसेना के सबसे बडे़ विमानवाहक जंगी पोत आईएनएस विक्रमादित्य में आग लग गई थी। रतलाम निवासी लेफ्टिनेंट कमांडर धर्मेंद्र ङ्क्षसह चौहान ने न सिर्फ आग बुझाई, बल्कि अपने अनेक सार्थियों को जान पर खेलकर बचाया। इनके इस अदम्स साहस से 44 हजार 500 टन वजन के लड़ाके पोत को तो कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन देश ने इस वीर को खो दिया। राजकीय सम्मान के साथ रतलाम में इनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद की मां टमा कुंवर ने रिद्धि सिद्धि कॉलोनी के गार्डन में ध्वजारोहण किया।
बचपन के स्कूल में ध्वजारोहण किया

चंद्रयान 2 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हिमांशु शुक्ला रक्षाबंधन पर अपने घर आए। इसरों में वैज्ञानिक शुक्ला ने चंद्रयान 2 में बुस्टर तैयार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया था। जब पहली बार चंद्रयान की लाचिंग टली इसके बाद लगातार कई घंटे कार्य किया। बता दे कि हिमांशु सफल प्रोजक्ट मंगलयान में भी शामिल रहे है। न्यू रोड स्थित अपने बचपन के दौरान जहां पढ़ाई किए गुजराती स्कूल में शुक्ला पहुंचे व ध्वजारोहण किया।
निगम में महापौर, आरडीए में कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण
नगर निगम भवन पर महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने सुबह 7.30 बजे ध्वजारोहण किया। इस दौरान निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, नेता पक्ष प्रेम उपाध्याय, नेता प्रतिपक्ष यास्मीन शैरानी, निगमायुक्त एसके सिंह सहित एमआईसी सदस्य व पार्षद व स्टॉफ मौजूद रहे। वहीं, रतलाम विकास प्राधिकरण में सुबह 7.40 बजे कलेक्टर रुचिका चौहान ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीईओ अपर कलेक्टर जमुना भिड़े सहित अधिकारी भी मौजूद रहे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने ध्वाजारोहण
भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्रङ्क्षसह लुनेरा ने सुबह 8.15 बजे ध्वारोहण किया। इसके बाद मीसाबंदियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आतंकवाद के खिलाफ संकल्प भी दिलाया गया। यह कार्यक्रम मंडल स्तर पर भी आयोजित हुआ। पार्टी कार्यकर्ता महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
रेलवे में ध्वजारोहण हुआ

स्वतंत्रता दिवस की 73वीं वर्षगांठ गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ रेलवे में मनाई गई। डीआरएम आरएन सुनकर ने सुबह 7 बजकर 20 मिनट पर डीआरएम कार्यालय में ध्वजारोहण किया। जबकि रेलवे स्टेशन पर ध्वजारोहण स्टेशन मास्टर वीएस सिसौदिया ने किया। रेलवे के अनुसार रेलवे के अलग-अलग सेक्शन में शाखा प्रमुखों ने ध्वजारोहण किया। वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाईज यूनियन कार्यालय में गोविंदलाल शर्मा, एसबी श्रीवास्तव, नरेंद्र ङ्क्षसह सौलंकी, अशोक तिवारी आदि की उपस्थिति में तो वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में बीके गर्ग, रफीक मंसूरी, दीपक भारद्धाज, गौरव दुबे आदि की उपस्थिति में ध्वजारोहण हुआ।
Independence Day
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो