रतलाम

अब रेलकर्मी जान रहे बदलती तकनीक को

मंडल में पांच दिन का प्रोजेक्ट सक्षम की हुई शुुरआत

रतलामJan 12, 2018 / 07:55 pm

harinath dwivedi

रतलाम। मंडल के प्रत्येक रेलकर्मी को अपने विभाग की उन सभी तकनीक का ज्ञान होना चाहिए, जो नए बदलाव हुए है। इसके लिए रेलवे ने शुक्रवार से पांच दिन का प्रोजक्ट सक्षम की शुरुआत की है। इसमे अलग-अलग विभाग के कर्मचारियों को उनके विभाग में हुए बदलाव की जानकारी देकर अपडेट किया जाएगा।
मंडल रेल प्रबंधक आरएन सुनकर ने बताया की रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्विन लोहानी ने प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत रेलवे में काम करने वाले सभी विभाग के कर्मचारियों को पांच दिनों तक उनके कार्यो के संबध में प्रशिक्षण देना तय किया है। बोर्ड का कहना है कि रेलवे में नई-नई टेक्नोलॉजी व सेवाओं का प्रयोग दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसकी जानकारी सभी रेलकर्मियों को होना जरू री है। प्रोजकट सक्षम का उद्देश्य यही है।
पहली बार हो रहा है ये

आमतोर पर रेल कर्मचारी को अपडेट करने के लिए इस प्रकार के प्रयोग पहले कभी हुए ही नहीं। डीआरएम सुनकर के अनुसार ये पहली बार हो रहा है कि कर्मचारियों की कार्यक्षमता, कार्यकुशलता व कार्यालयीन ज्ञान को बढाऩे के साथ-साथ काम के दौरान आने वाली परेशानी को दूरने के लिए इस प्रकार का आयोजन हो रहा है। प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इसमे सभी जोन, मंडल, उत्पादन इकाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में किए गए आयोजन की जानकारी सम्मिलीत करेगी।
विभाग अनुसार शुरू हुआ प्रशिक्षण

मंडल में करीब 16 हजार कर्मचारी विभिन्न श्रेणी के है। इन कर्मचारियों को कार्यालय के प्रशिक्षण केंद्र में ही ये प्रशिक्षण शुरू हुआ है। डीआरएम सुनकर के अनुसार इसमे लिपिक को फाइलों का तेजी से निष्पादन, प्रश्याासनीक ज्ञान, मैकेनिकल विभाग के कर्मचारी को इंजन का ज्ञान, कोच व वैगन में डिब्बों की जानकारी, गैंगमेन को रेल पटरी आदि इस प्रकार से प्रशिक्षण दिए जाने की शुरुआत हुई है। डीजलशेड में यांत्रिकी इंजीनियर विनोद कुमार ने इस प्रशिक्षण को दिया।
 

ये मील का पत्थर साबित होगा

प्रोजेक्ट सक्षम रेल कर्मचारियों के कार्य में बेहतरी व सुधार के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इससे रेल कर्मचारियों के कार्य करने की क्षमता का विकास होगा।
आरएन सुनकर, मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम रेल मंडल

 

Home / Ratlam / अब रेलकर्मी जान रहे बदलती तकनीक को

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.