कई तरह के नए - नए काम करके महानगर के रुप में बदलने की कयापद में लगे रतलाम के लिए यह सुखद खबर है। इंदौर की तर्ज पर रतलाम में आईएसबीटी याने की इंटर स्टेट बस स्टैंड बनाया जाएगा। इस पर करीब 35 करोड़ रुपये का व्यय आएगा। इसके लिए पूरी योजना बन गई है, इसी माह इसकी मंजूरी होने जा रही है।

यह है पूरी योजना
असल में खाराखेड़ी में ट्रांसपोर्ट नगर बनाया जाना है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है व अब तक करीब पांच कंपनियों ने टेंडर डाले है। गुरुवार को आरडीए बोर्ड की बैठक हुई थी। इसमे कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने प्रस्ताव दिया है कि इंदौर के आईएसबीटी की तर्ज पर ही रतलाम में भी इसको बनाया जाए। इसके बाद करीब आधा घंटा चलने वाली बैठक डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चली। इसमे निर्माण में होने वाले व्यय, व्यय की राशि कहां से आए सहित अन्य चर्चा की गई। असल में खाराखेड़ी में जहां पर ट्रांसपोर्ट नगर बनना है उसी के करीब एक अन्य भूमि है। इस भूमि पर ही आईएसबीटी को बनाया जाना तय किया गया है।

ट्रांसपोर्ट नगर में आईएसबीटी के निर्माण पर करीब ३५ करोड़ रुपये का व्यय आएगा। इसके लिए राशि का प्रावधान 40 प्रतिशत क्षेत्र में दुकानों को बनाकर व उसकी बिक्री करके किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार शासन के नियम अनुसार आईएसबीटी में दुकान करीब 40 प्रतिशत क्षेत्र में बनाई जा सकती है। बता दे कि आरडीए ने वर्ष 2021 - 2022 के वर्ष में करीब 12 करोड़ रुपये की आय की है। इसको बढ़ाकर वर्ष 2022 - 2023 में करीब 65 करोड़ रुपये करने की योजना है। आय बढ़ाने की योजना को साकार करने के लिए ही आईएसबीटी का निर्माण किया जाएगा।
एक वर्ष में बना देंगे
इंदौर की तर्ज पर रतलाम में क्षेत्रीय संतुलन के अनुसार आईएसबीटी का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए योजना पर काम चल रहा है। एक वर्ष में इसको बनाने का लक्ष्य लिया गया है।

- कुमार पुरुषोत्तम, कलेक्टर