रतलाम

28 करोड़ 47 लाख की कर्ज माफी, किसान खुश

28 करोड़ 47 लाख की कर्ज माफी, किसान खुश

रतलामFeb 14, 2020 / 05:37 pm

Yggyadutt Parale

28 करोड़ 47 लाख की कर्ज माफी, किसान खुश

रतलाम। जय किसान फसल ऋण माफ ी योजना के दूसरे चरण में गुरुवार को जिले के सैलाना और ताल के 5 हजार 69 किसानों को कर्ज माफी का लाभ मिला। इन दो विकासखंड़ों के उक्त किसानों की कुल 28 करोड़ 47 लाख 49 हजार रुपए की कर्ज माफी की गई। इसके लिए सैलाना व ताल दोनों जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां पर प्रदेश के कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री सचिन यादव ने किसानों को ऋण माफ ी प्रमाण पत्र तथा सम्मान पत्र भेंट किए।

सैलाना व ताल में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य शासन प्रदेश के अन्नदाता से किया गया सबसे महत्वपूर्ण वचन पूरा कर रहा है। यह ऐतिहासिक कार्य है जो मध्यप्रदेश में किया जा रहा है। प्रथम चरण में प्रदेश के 20 लाख किसानों का कर्ज माफ किया है। छूटे हुए किसानों को द्वितीय चरण में लाभांवित किया जा रहा है, यह एक चरणबद्ध योजना है। रतलाम में मुख्यमंत्री प्याज कृषक प्रोत्साहन योजना में किसानों को 11 करोड 90 लाख रुपए का लाभ दिया गया है। सैलाना में कार्यक्रम को विधायक हर्षविजय गहलोत ने भी संबोधित किया।

100 रुपए में 100 यूनिट बिजली

इंदिरा गृह ज्योति योजना में 100 रुपए में 100 यूनिट बिजली दी जा रही है। रतलाम जिले के 2 लाख 48 हजार उपभोक्ता योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री ने शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी। इसके साथ ही आदिवासी ग्राम पंचायतों में सामूहिक आयोजनों के लिए 25 हजार रुपए बरतन खरीदी के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रतलाम में एक माह के भीतर पंचायतों को बर्तन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वन अधिकार अधिनियम के तहत पूर्व में खारिज किए गए आवेदनों पर राज्य शासन के निर्देशानुसार पुन: विचार करके पात्र व्यक्ति को अधिकार पत्र प्रदान किया जाएगा, अभी सत्यापन जारी है।

गौशालाओं का किया लोकार्पण
प्रभारी मंत्री ने जिले के ताल में नवनिर्मित पांच आंगनवाड़ी भवनों व दो गौशालाओं का लोकार्पण किया। इसके साथ ही एक सड़क मार्ग का भूमिपूजन भी किया। प्रभारी मंत्री द्वारा ग्राम आबूपुरा में 28 लाख 36 हजार व खजूरीदेवड़ा में 28 लाख 36 हजार रुपए की लागत से निर्मित गौशालाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने 4 करोड़ 95 लाख रुपए लागत से भैसोला से करमदी नागदा तक निर्मित किए जाने वाले मार्ग का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान विधायक मनोज चावला, निजाम काजी, वीरेंद्रसिंह सोलंकी, अनिल शुक्ला, श्रीमती रुचिका चौहान, एसपी गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत संदीप केरकेट्टा उपस्थित थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.