scriptनारी निकेतन से फरार हुई यौन उत्पीडऩ से पीडि़त नाबालिग, खड़े हुए सुरक्षा पर सवाल | minor girl escapes from nari niketan | Patrika News

नारी निकेतन से फरार हुई यौन उत्पीडऩ से पीडि़त नाबालिग, खड़े हुए सुरक्षा पर सवाल

locationरतलामPublished: Sep 09, 2016 01:02:00 pm

Submitted by:

Nidhi Mishra

अपहरण तथा यौन उत्पीडऩ मामले की पीडि़ता मण्डोर थानान्तर्गत नारी निकेतन से गायब हो गई।

girl escpaes

girl escpaes

अपहरण तथा यौन उत्पीडऩ मामले की पीडि़ता मण्डोर थानान्तर्गत नारी निकेतन से गायब हो गई। मण्डोर थानाधिकारी मुक्ता पारीक के अनुसार सिरोही जिले में पिण्डवाड़ा निवासी नाबालिग लड़की को सिरोही जिले के विशिष्ठ न्यायाधीश के आदेश पर गत 24 मई को नारी निकेतन भेजा गया था। तब से वह यहीं रह रही थी। नारी निकेतन प्रबंधन की ओर से गुरुवार सुबह सभी की उपस्थिति ली गई। जिसमें नाबालिग के गायब होने का पता लगा। प्रशासन ने अपने स्तर पर जांच की, लेकिन वह नहीं मिली। तब अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी।
ALSO READ: आसाराम के फ्लाइट टिकट को लेकर माथापच्ची, आज ले जाया जा सकता है दिल्ली

फोटो के आधार पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड तथा संभावित जगहों पर तलाश शुरू की, लेकिन रात तक उसका कोई पता नहीं लग पाया। पुलिस को अंदेशा है कि वह बुधवार देर रात अथवा गुरुवार तड़के गायब हुई है। नारी निकेतन में सुरक्षाकर्मियों के बावजूद लड़की के गायब होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो