scriptJain saint said a big thing about Shri Krishna | Shri Krishna- जैन संत ने कही श्रीकृष्ण को लेकर बड़ी बात | Patrika News

Shri Krishna- जैन संत ने कही श्रीकृष्ण को लेकर बड़ी बात

locationरतलामPublished: Sep 08, 2023 10:22:59 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

रतलाम। चातुर्मास के दौरान नवकार भवन में जन्माष्टमी पर विशेष प्रवचन में आचार्यश्री विजयराज महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण भारतीय संस्कृति के गौरव पुरुष है। जन्माष्टमी का पर्व उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेने का पर्व है। महापुरुष कभी अतीत नहीं होते। उनका आचरण वर्तमान के लिए आदर्श और भविष्य के लिए आलोक होता हैं।

patrika
patrika news
सिलावटों का वास में प्रवचन के दौरान उपस्थित श्रावक-श्रावकिाओं को आचार्यश्री ने श्री कृष्ण जन्म की कथा सुनाई और कहा कि श्री कृष्ण, राम और महावीर जितने भी महापुरुष हुए है, वे भारतीय संस्कृति की आत्मा है। भारत में जैन, बौद्ध और वैदिक संस्कृति सभी संस्कृतियों में महापुरुषों का असीम योगदान है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.