scriptपंचायत चुनाव को लेकर फिर शुरू हुआ तैयारियों को दौर | jila Panchayat elections | Patrika News

पंचायत चुनाव को लेकर फिर शुरू हुआ तैयारियों को दौर

locationरतलामPublished: Oct 21, 2021 08:06:39 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, पंच, पद निर्वाचन हेतु रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त

panchayat chunav

panchayat chunav

रतलाम. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पुरुषोत्तम ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंच तथा पंच पद निर्वाचन हेतु रिटर्निंग सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार विकासखंड रतलाम के लिए एसडीएम अभिषेक गहलोत रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में ब्रजमोहन सोलंकी, एमएल डामर, सीएल सालीत्रा, केसी राठौर, अभिषेक पवार, सतीश शर्मा, महेंद्र नागराज, एमके पंडित, डीसी कथीरिया, अर्पित जैन बनाए गए हैं। विकासखंड जावरा के लिए एसडीएम हिमांशु प्रजापति रिटर्निंग अधिकारी होंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में राजीव राव, श्याम सुंदर मलतारे, कुलदीप पटेल, बीएस तोमर, महेश सोनी, डिंपल परदेसी, अंकिता पाटीदार, डीपीएस तोमर, केएन कुमावत शामिल है।
विकासखंड आलोट के लिए एसडीएम राजेश शुक्ला रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक रिटर्निग अधिकारियों में नकुल राठौर, विवेक पाटीदार, शंकरलाल खराड़ी, नीलेश मालवीय, जावेद खान आदि शामिल है। विकासखंड सैलाना के लिए एसडीएम कामिनी ठाकुर रिटर्निंग अधिकारी रहेंगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में सत्येंद्र यादव, नॉन सिंह मंडलोई, आजाद कुमार नागोरिया आदि शामिल है।
UP Panchayat Chunav Result: शिक्षक महासंघ ने राज्य निर्वाचन आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा, पंचायत चुनाव की मतगणना को टालने की मांग
विकासखंड बाजना के लिए प्रभारी तहसीलदार भगवानसिंह ठाकुर रिटर्निंग अधिकारी रहेंगे। सहायक में किरण टंडन, छत्रसाल सिंह, फिरोज पठान, जगदीश अलावा आदि शामिल है। इसी प्रकार के लिए प्रभारी तहसीलदार अश्विनी गोहिया रिटर्निंग अधिकारी रहेंगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारियों में महेश मिश्रा, विनोद कुमार, राजेंद्र बोस, सुनील गोयल, अशोकसिंह कुशवाहा शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो