script

हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी, छलनी से देखा अपना चांद

locationरतलामPublished: Oct 25, 2021 01:17:14 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी, छलनी से देखा अपना चांद, रोहिणी नक्षत्र में हुए चंद्रमा के दर्शन, दिनभर रखा निर्जला व्रत, साल 2022 में करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा।

karva chauth

karva chauth

रतलाम. रतलाम में हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाकर दिनभर सुहागन महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा। करवा चौथ का पर्व अखंड सौभाग्यवती भव : के आशीर्वाद के साथ रविवार को मनाया गया। रात को 8 बजे बाद जैसे ही आसमान में चंद्रमा नजर आया, महिलाओं ने परंपरागत रुप से पूजन किया। इसके बाद छलनी में अपने चांद को देखकर पानी ग्रहण अपने सौभाग्य के हाथ से किया। रोहिणी नत्रण में चंद्रमा के रहने से इस बार करवाचौथ को शुभ माना गया है। साल 2022 में करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा।
karva chauth-2020
IMAGE CREDIT: patrika
सुबह से करवाचौथ के लिए बाजार में उत्साह नजर आया। महिलाएं, नवविहिताएं आदि करवा लेेने के लिए उमड़ पड़ी थी। इसके अलावा बाजार में पूजन सामग्री सहित अन्य फल आदि लेेने के लिए भी भीड़ रही। शहर के माणकचौक, घांसबाजार, राममंदिर, सैलाना रोड, दो बत्ती, पैलेस रोड, टीआईटी रोड आदि स्थान पर महिलाओं की भीड़ देखी गई।
https://youtu.be/lfzr4QoQdPE
उपहार का रहा क्रेज


करवाचौथ पर अपनी सजनी को उपहार देने का क्रेज भी रहा। किसी ने गेजेट्स तो किसी ने नया मोबाइल दिया। इसके अलावा साड़ी से लेकर लंहगा दुकानों पर भी भीड़ नजर आई। नवविवाहिताओं के साथ उनके पति बाजार में उपहार लेते नजर आए।
karva chauth 2020: खरीदारी करने निकली सुहागिनें, खिला बाजार
करवा नए नई डिजाइन के


मुख्य पर कुछ वर्षो पूर्व तक मिट्टी के साधारण करवा बाजार में आते थे। इस बार परंपरागत तरीके के अलावा नई डिजाइन के करवा भी आए व इनकी खुब बिक्री हुई। सुहाग के प्रतीक लाल रंग से सजे करवा को सुहागन महिलाओं ने काफी पसंद किया। 20 रुपए से लेकर 50 रुपए तक की कीमत वाले इन करवा को खरीदने भीड़ अधिक नजर आई। जांगड़ा पोरवाल समाज महिला मंडल ने त्रिपोलिया गेट स्थित भगवान रणछोड़राय मंदिर पर करवा चौथ का सामूहिक व्रत उद्यापन तथा पूजन का आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष कोमल पोरवाल व सचिव संगीता घाटिया ने बताया कि महिलाओं ने पूजा अर्चना कर पति के लंबी उम्र की कामना की।
karva chauth 2021
IMAGE CREDIT: patrika
सात जन्म का मांगा साथ


रात में जब चंद्रमा उदय हुआ इसके बाद जीवन साथी से सात जन्म के साथ का वचन भी लेते हुए जोड़े नजर आए। शाम को घरों में तरह तरह के पकवान भी बने। इसके पूर्व महिलाओं ने करवाचौथ की कथा सुनी और पूजा अर्चना की। नव विवाहिताओं में करवा चौथ के व्रत को लेकर काफी उत्साह था। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महिला सभा द्वारा कस्तूरबा नगर स्थित सुमंगल गार्डन में सामूहिक करवा चौथ व्रत पूजन तथा उद्यापन का आयोजन किया गया। समाज की 14 महिलाओं ने उद्यापन किया। विजय व्यास, आशारानी उपाध्याय, मालती त्रिपाठी, अनामिका जोशी, उषा जोशी, संगीता शर्मा, अंजली जोशी, वैशाली जोशी, शिखा जोशी, वंदना जोशी, वैशाली पौराणिक, प्रियंका व्यास, मंजुला शर्मा, निकिता जोशी ने व्रत का उद्यापन किया।
Karva Chauth 2019

ट्रेंडिंग वीडियो