scriptअपहरण कर रैप किया, बाद में जहर देकर मारने का प्रयास | Kidnapped and raped, later attempted to kill by giving poison | Patrika News

अपहरण कर रैप किया, बाद में जहर देकर मारने का प्रयास

locationरतलामPublished: Oct 09, 2019 11:11:04 am

Submitted by:

kamal jadhav

अपहरण कर रैप किया, बाद में जहर देकर मारने का प्रयास

अपहरण कर रैप किया, बाद में जहर देकर मारने का प्रयास

अपहरण कर रैप किया, बाद में जहर देकर मारने का प्रयास

रतलाम/ताल। ताल पुलिस थाना क्षेत्र के बटवाडिय़ा और मुंडलाकला के बीच सड़क किनारे सुबह चार-पांच साल की मासूम बेटी के साथ अचेत अवस्था में एक महिला के मिलने के बाद पुलिस ने उसे ताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। यहां महिला ने पुलिस को जो बताया उससे हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। महिला का सोमवार को उसके पूर्व पति और उसके परिजनों ने अपहरण किया था और रात में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद जहर पीलाकर जान से मारने का प्रयास किया। महिला को अचेत अवस्था में इस मार्ग पर फेंककर फरार हो गए। ताल पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में शून्य पर प्रकरण दर्ज आलोट पुलिस को भेज दिया है। घायल महिला को उपचार के लिए दोपहर बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

यह है घटनाक्रम
बरखेड़़ा की रहने वाली २८ वर्षीय महिला अपनी बेटी के साथ पिपल्या सिसौदिया कपड़े सिलवाने के लिए सोमवार को जा रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन में चार युवक व एक महिला आए और उसका अपहरण करके ले उड़े। अपहरण करने वालों में महिला का पूर्व पति, ननद, ननदोई और दो भांजे शामिल थे। ये लोग महिला को खाचरोद के पास करिया गांव में ले गए और वहां रखा। बाद में इसे कायत गांव ले गए। ताल थाना प्रभारी संगीता सोलंकी ने बताया महिला ने पुलिस को बताया कि ये लोग पूर्व में इनके खिलाफ चल रहे कोर्ट केस में राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। महिला ने इसके लिए हां भी कर ली थी। रात में ये लोग महिला को कायत गांव लाए। इसके बाद महिला का पूर्व पति, ननद और ननदोई सो गए तो दोनों भांजो ने बारी-बारी से महिला से दुष्कर्म किया। सुबह महिला को फिर चार पहिया वाहन से ये लोग लेकर खाचरोद तरफ से ताल तरफ आए और बटवाडिय़ा और मुंडलाकला रोड पर पहुंचे। रास्ते में महिला को इन लोगों ने जबरन जहर पिलाने का प्रयास किया। महिला ने मुंह को हिला दिया तो जहर का ज्यादातर हिस्सा नीचे गिर गया जबकि कुछ हिस्सा महिला के मुंह में चला गया। इससे महिला अचेत हो गई। सुबह ताल पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संगीता सोलंकी मौके पर पहुंची और महिला को लेकर ताल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां मेडिकल परीक्षण में महिला को जहर देने, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने और उसे दागने की पुष्टि हुई है।
एक साल पहले छोड़ा था पति को
पुलिस ने महिला का विवाह काफी समय पहले हो गया था। उसका पूर्व पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता रहता था। इससे परेशान होकर महिला ने करीब एक साल पहले अपने पूर्व पति को छोड़ दिया था। आज से लगभग छह माह पहले उसने दूसरी शादी कर ली थी। इसे लेकर भी पूर्व पति और उसके परिवार वाले महिला पर नाराज थे। पूर्व पति और उनके परिजनों ने वर्तमान पति के साथ अगस्त माह में जमकर मारपीट की गई थी। इससे उसका पैर फै्रक्चर हो गया था। इसका केस पूर्व पति और उनके परिजनों पर चल रहा है। इसी केस में समझौते के लिए वे लोग इस महिला पर दबाव बना रहे थे। महिला समझौते को तैयार नहीं थी किंतु जब सोमवार को उसका अपहरण कर ये लोग ले गए तो महिला समझौते के लिए तैयरा भी हो गई थी किंतु इसके बाद उन लोगों ने महिला का अपहरण करने, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म, जहर देकर मारने और जान से मारने की धौंस देने का मामला ताल पुलिस ने दर्ज किया है। ताल पुलिस ने धारा ३६५, ३४२, ३७६ (२), ३०७, ५०६, ३४ में प्रकरण दर्ज कर आलोट पुलिस थाने को प्रकरण भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो