रतलाम

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमें भक्त: दृष्टि भगवतमय होगी तो हर जगह होंगे परमात्मा के दर्शन

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमें भक्त: दृष्टि भगवतमय होगी तो हर जगह होंगे परमात्मा के दर्शन

रतलामJan 17, 2019 / 06:04 pm

harinath dwivedi

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमें भक्त: दृष्टि भगवतमय होगी तो हर जगह होंगे परमात्मा के दर्शन

चिन्ताहरण गणपति मंदिर पर पं. योगेश्वर शास्त्री ने कहा

रतलाम। दृष्टी भगवतमय होगी तो हर स्थान पर परमात्मा के दर्शन होंगे। मानव में जब तक मंद बुद्घि है तब तक विकार वासनाएं बनी रहेगी। ज्ञानी पुरूष आकार पर ध्यान नहीं देते। वह तो सृष्टि को निर्विकार भाव से देखते है। आकार से विकार उत्पन्न होता है। यह विचार पं. योगेश्वर शास्त्री ने जवाहर नगर स्थित श्री चिन्ताहरण गणपति एवं मगन भैरू मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में व्यक्त किए। कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। माखन मिश्री का प्रसाद बांटा गया। नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्घालुओं खुब नृत्य कर नन्दोत्सव मनाया।

श्रीमद् भागवत कथा का वाचन दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक तक किया जा रहा है। 20 जनवरी को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक भगवान श्री चिन्ताहरण गणपति के समक्ष हवन किया जाएगा। जिसकी पूर्णाहुति 21 जनवरी को सुबह 9 बजे मंदिर में रिद्घि-सिद्घि माता की प्रतिमा स्थापना के साथ होगी। दोपहर 12 बजे के बाद भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। पोथी पूजन लीलादेवी खांदेल, राजेन्द्रसिंह पंवार, जानकीलाल गोमे, बहादुरसिंह भाटी, किरण चौहान, कैलाश गेहलोत, गेंदालाल यादव, हरिश मोदी, मोहनसिंह चौहान, अजय सोहाया, कालु मिस्त्री, रामगोपाल श्रीवास्तव, हरिवल्लभ शर्मा आदि भक्तों द्वारा किया गया।

छोड़ वही सकता है जिसको कर्म पर विश्वास हो
रतलाम। हमारी रोज आयु कम हो रही है, जो समय गया वह चला गया। हम निश्चित बन कर बैठे है, यह हमारी सबसे बड़ी भूल है। अगर मोक्ष में जाना है तो जितना छोडऩे की इच्छा रखोगे तभी उस मार्ग में आगे बढ़ सकोगे। छोड़ वही सकता है जिसको कर्म पर विश्वास हो। व्यक्ति जो कायम रहना नहीं उसकी चिंता करता है। यह विचार आराधना भवन श्री संघ पोरवाड़ो के वास पर प्रवचन देते हुए यह विचार विजय महाराज ने व्यक्त किए।
आराधना भवन ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष अशोक लुनिया एवं सचिव हिम्मत गेलड़ा ने बताया कि मुनिराज मोक्षदर्शन विजय एवं विजय की 21 जनवरी तक रतलाम में स्थिरता रहेगी। 18 से 20 जनवरी तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। 18 जनवरी को साध्वीश्री चंद्राननाश्री की शिष्या दिव्यप्रज्ञाश्री महाराज की प्रेरणा से रतलाम की कुलदीपिका साध्वी दीप्तिरत्नाश्री की 30वीं दीक्षा तिथि निमित्त सुबह 9 बजे संगीतमय अरिहंत वंदनावली प्रभु भक्ति का आयोजन रखा गया है। जिसे अभिषेक भाई मूणत वाचन करवाऐंगे। 19 जनवरी को सुबह 9 से 9.45 आचार्य रामचंद्रसूरिश्वर की 106वीं दीक्षा तिथि पर गुणानुवाद किया जाएगा। बाद में संतनगर जैन मंदिर पहुंचेंगे। यहां वार्षिक ध्वजारोहण का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। 20 जनवरी को आचार्य कीर्तियश सूरीश्वर की दीक्षा तिथि के 52 वर्ष पूर्ण होने पर गुणानुवाद किया जाऐगा एवं सामूहिक संथारा पोरसी का अर्थ बतलाया जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने पर डॉ. शर्मा का सम्मान
परशुराम बा्रह्मण महासभा द्वारा अखिल भारतीय सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोनित होने पर डॉ. राजेश शर्मा का शाल, श्रीफल व पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष महेश शर्मा, हर्ष दशोत्तर, प्रदीप उपाध्याय, विरेन्द्र त्रिवेदी, विष्णु व्यास, मोतीलाल पण्डया, शुभम व्यास, नीतिन सोलंकी, राजेश व्यास, मंयक दवे, विपिन त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Home / Ratlam / श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में झूमें भक्त: दृष्टि भगवतमय होगी तो हर जगह होंगे परमात्मा के दर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.