scriptkrishna ko khush katne ke totke धन की नहीं रहती कभी कमी, ये है भगवान श्री कृष्ण को खुश करने का आसान टोटका | krishna ko khush katne ke totke | Patrika News

krishna ko khush katne ke totke धन की नहीं रहती कभी कमी, ये है भगवान श्री कृष्ण को खुश करने का आसान टोटका

locationरतलामPublished: Aug 21, 2019 11:31:13 am

Submitted by:

Ashish Pathak

krishna ko khush katne ke totke – संसार में कर्म करते हुए शुभ धन को कमाना बेहतर होता है। भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने का आसान टोटका है, जो उनके जन्मदिन की शाम से लेकर रात तक कर लिया जाए तो धन की कमी कभी नहीं रहती है।

Shree krishna janmashtami 2019

Shree krishna janmashtami 2019

रतलाम। krishna ko khush katne ke totke – आगामी 24 अगस्त को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। करीब 6 हजार वर्ष पहले भगवान का जन्म हुआ था। वैसे तो संसार को भगवान ने श्रीमद् भगवत गीता का ग्यान देकर ये बताया है कि जो कुछ है वो कर्म है, आत्मा अजर अमर है व शरीर का नाश होता है, लेकिन कर्म को महत्व दिया है। संसार में कर्म करते हुए शुभ धन को कमाना बेहतर होता है। भगवान कृष्ण को प्रसन्न करने का आसान टोटका है, जो उनके जन्मदिन की शाम से लेकर रात तक कर लिया जाए तो धन की कमी कभी नहीं रहती है। ये बात रतलाम के प्रसिद्ध ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने भक्तों को कही। वे नक्षत्रलोक में भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न करने के आसान टोटके बता रहे थे, जिससे कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।
Krishna Janmashtami 2019 : कर्ज से चाहते हैं मुक्ति तो जन्माष्टमी पर करें ये उपाय
ज्योतिषी अभिषेक जोशी ने भक्तों को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 24 अगस्त को मनाई जाएगी। ये बात सभी जानते है कि उच्च राशि के चन्द्रमा में भगवन श्रीकृष्ण का प्राकट्य हुआ था। इस बार 24 अगस्त को इस दिन संध्या समय तुलसी का विशेष रूप से पूजन कर लाल चुनरी चढाकर, घी का दीपक लगाकर माता तुलसी से लक्ष्मी रूप में घर पधारने की प्रार्थना करते हुए ऊं क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजन वल्लभाय की 5 माला करते हुए प्रार्थना सहित 5 तुसली पत्र तोड़ कर रात्रि में श्री कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक श्रृंगार कर माखन मिश्री सहित तुलसी पत्र पंजीरी व अजवाइन का भोग लगाएं। इसके बाद बांस की बनी बांसुरी भगवान श्री कृष्ण को अर्पित कर आरती करें। अगले दिन सुबह तुलसी पत्र और बांसुरी प्रार्थना पूर्वक ग्रहण करके रेशमी पीले वस्त्र में लपेट कर तिजोरी में रख दीजिये। अगले वर्ष उसे विसर्जित कर बांसुरी मंदिर में चढ़ा दीजिये ओर नई बांसुरी रखिये। ये उपाय करने से कभी भी धन की कमी नहीं रहती है।
Krishna Janmashtami 2019 : इन पांच चीजों को रखकर करें भगवान श्रीकृष्ण की आराधना
इन उपाय से भी होता है लाभ

– भगवान श्रीकृष्ण को माखन मिश्री काफी पसंद है, इसको चढ़ाने से लाभ होता है।
– भगवान श्रीकृष्ण को पीले वस्त्र अधिक पसंद है। इनकेा चढ़ाने से लाभ होता है।
– भगवान ने संसार को गीता का ग्यान दिया था। ये पुस्तक बांटने से लाभ होता है।
– भगवान श्रीकृष्ण को गरुड़ पुराण भी पसंद है, इस पुस्तक के वितरण से लाभ होता है।
– भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख पसंद है। इसके वितरण से लाभ होता है।
– भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी पसंद है। इसके वितरण से लाभ होता है।
– भगवान श्री कृष्ण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है।
Krishna Janmashtami 2019 :माधव मन्दिर में जन्माष्टमी पर सूफी अंदाज में बहेगी भजनों की धारा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो