गर्मी के बढ़ते साथ ही मौसमी बीमारियों का प्रकाेप भी बढ़ने लगा है। अस्पताल में इन दिनों उल्टी, दस्त और डायरिया के मरीजों की भीड़ लगने लगी है। रतलाम में दो दिनों से तापमान में थोड़ी सी नरमी आई थी जिसके चलते दिन का तापमान 41 डिग्री पर जा पहुंचा था लेकिन रविवार को तापमान में फिर से वृद्धि हुई और यह 42 डिग्री पर जा पहुंचा है। गर्मी का आलम यही रहा तो इस बार आगामी दिनों में आमजन को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बाजारों में पसरा सन्नाटा
गर्मी के तीखे तेवर का असर बाजारों में भी नजर आने लगा है। सुबह 11 बजे बाद बाजार में लोगों की भीड़ कम होना नजर आने लगती है। इसके बाद दोपहर में बाजार के साथ शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आने लगा है। दरअसल गर्मी के तीखे तेवर के चलते लोग घर या अपने कार्य क्षेत्र से बिना काम के बाहर आने से परेज कर रहे है। दरअसल झुलसाने वाली गर्मी से हर कोई बचना चाह रहा है। यही कारण है कि बाजार दोपहर में पूरी तरह से सुनसान नजर आने लगते है।