scriptमोदी है तो मुमकिन है: लोकसभा चुनाव 2019 की जीत के लिए सभी को होना होगा गंभीर | Lok Sabha Election 2019-modi hai to mumkin hai | Patrika News

मोदी है तो मुमकिन है: लोकसभा चुनाव 2019 की जीत के लिए सभी को होना होगा गंभीर

locationरतलामPublished: Feb 23, 2019 05:41:13 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

मोदी है तो मुमकिन है: लोकसभा चुनाव 2019 की जीत के लिए सभी को होना होगा गंभीर

patrika

मोदी है तो मुमकिन है: लोकसभा चुनाव 2019 की जीत के लिए सभी को होना होगा गंभीर

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र एकत्रीकरण होकर आगे बढऩा है। लोकसभा चुनाव में संगठन को सक्रिय करने हेतु बूथ स्तर तक पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम बनाए गए है। इन सब कार्यक्रमों का अपना-अपना महत्व है। सभी कार्यकर्ता कार्यक्रमों को गंभीरता से लें और इनको सफल बनाएं।

ये बात विधायक चेतन्य काश्यप ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते प्रदेश स्तर पर तय किए गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी एवं उनके क्रियान्वयन के लिए शहर विधानसभा के वार्ड संयोजकों, मोर्चा-प्रकोष्ठ, मण्डल के पदाधिकारियों की बैठक में कही।काश्यप ने इस दौरान कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ता आमजनों के बीच आयोजित करेंगे। मुझे उम्मीद है कि अभी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने सभी कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। इस बार लोकसभा चुनाव में हम रतलाम शहर से भारतीय जनता पार्टी को 50 हजार से अधिक मतों से जीत दिलाएंगे।

जीत का दिलाया संकल्प

भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि पार्टी द्वारा दिए गए कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन के बीच जाकर सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी से अपना कार्य कर रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर विजय प्राप्त करना है। कार्यकर्ताओं के श्रम से ही हमें रतलाम शहर व ग्रामीण में विजय मिली है। इसी प्रकार लोकसभा में भी भाजपा को विजय बनाने के लिए कार्य करें।

ये रहे प्रमुख रुप से उपस्थित

कार्यक्रम में मेरा परिवार-भाजपा परिवार जिला प्रभारी अशोक जैन लाला, कमल ज्योति संकल्प प्रभारी राकेश मिश्रा, मेरा बूथ-सबसे मजबूत प्रभारी आशा मौर्य, भारत के मन की बात नगर प्रभारी शक्ति सिंह, हितग्राही सम्पर्क अभियान प्रभारी निर्मल कटारिया, प्रदेश आईटी सेल सहसंयोजक सोमेश पालीवाल ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा द्वारा दिए गए आयोजन के आयोजन की जानकारी दी एवं प्रभारियों की घोषणा करते सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इसे बूथ स्तर तक सफल बनाएं।

शहर की कमान उपाध्याय के हाथ

इस दौरान लोकसभा चुनाव के लिए शहर की कमान फिर से एमआईसी सदस्य प्रेम उपाध्याय को सौपी गई। बता दे कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी चुनाव संचालक उपाध्याय को ही बनाया गया था। कार्यकर्ताओं की कामकाजी बैठक में रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा, मण्डल अध्यक्ष रमेश बदलानी, संतोष पोरवाल, जयवन्त कोठारी ने विधायक चेतन्य काश्यप का विधायक के रूप में वेतन भत्ते त्याग करने पर पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो