भाजपा प्रत्याशी: समाचार देखे, फिर परिवार के साथ पूजन पर निकले
– झाबुआ विधायक और भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर ने करीब 28 दिनों के बाद सुबह जल्दी उठकर टीवी पर समाचार देखे, प्रचार के चलते उनको टीवी पर समाचार देखने का मौका कम ही मिल रहा था। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं से बात की और दोपहर से पहले झाबुआ के पास बने टेटकीखेड़ा में माता मंदिर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ पत्नी सूरज डामोर और माताजी भी साथ थीं। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद डामोर ने करीब एक घंटा परिसर में ही गुजारा, फिर शाम को वापस झाबुआ लौट आए।

कांग्रेस प्रत्याशी: गोपाल कॉलोनी निवास पर कार्यकर्ताओं से मेलमिलाप
– सांसद एवं कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का दिन भी सुबह समाचार पत्र पढऩे के साथ हुआ। भूरिया सुबह जल्दी अपने निवास के कार्यालय पर पहुंच गए। झाबुआ शहर के कांग्रेस पदाधिकारियों से चर्चा की और इसके बाद कार्यकर्ताओं से मिलने का दौर शुरू हुआ। गोपाल कॉलोनी के कार्यालय पर दोपहर तक वे कार्यकर्ताओं के बीच रहे। इसके बाद कांग्रेस कमेटी से संदेश मिलने पर वे शाम को भोपाल के लिए रवाना हो गए। भूरिया के बेटे डॉ. विक्रांत भूरिया ने शाम के समय कार्यकर्ताओं से चर्चा की है।

ईवीएम के स्ट्रांग रूम पर की चर्चा
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस नेताओं से ईवीएम के स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर चर्चा की। कांग्रेस पदाधिकारियों का एक दल रविवार की रात को स्ट्रांग रूम के बाहर निरीक्षण करने पहुंचा था, इससे सांसद भूरिया को भी अवगत कराया गया है। वहीं, भाजपा की ओर से भी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा डामोर से चर्चा करने पहुंचे।