कुल 20 लाख घंटे कार्य सांसद ने बताया कि संगठन पर्व अंतर्गत ही बूथ विस्तारक योजना शुरू की गई है। 10 दिन तक कुल 20 लाख घंटे कार्य इस दौरान किया जाएगा। संगठन पर्व भाजपा की महत्वपूर्ण योजना है। सांसद ने बताया इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी इस कार्य में लगेंगे।
प्रदेश की आईटी टीम करेगी भाजपा ने संगठन नाम से मोबाइल एपलीकेशन बनाया है। इसमे प्रदेश के पूरे 65 हजार बूथ की जानकारी रहेगी। इसमे समय - समय पर अपडेशन का कार्य प्रदेश की आईटी टीम करेगी। संगठन नाम से एप भी बनाया है। इसमे बूथ से जुड़ी हर जानकारी रहेगी। इसमे डिटेल अपलोड आईटी टीम करेगी। इस अभियान से भाजपा का विस्तार होगा तो प्रदेश को भी लाभ होगा। प्रदेश के हर बूथ पर एक विस्तारक रहेगा।
जिले में इस तरह होगा काम पार्टी के जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने बताया जिले में करीब 1200 बूथ है। हर बूथ पर एक - एक विस्तारक सुबह से लेकर देर शाम तक करीब 10 घंटे कार्य करेगा। इसमे नए मतदाताओं से जुडऩे से लेकर उनको पार्टी के पक्ष में तैयार किया जाएगा। बूथ विस्तारक भोजन भी किसी कार्यकर्ता या आमजन के यहां करेंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान जिला प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिला प्रवक्ता अरूण राव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमीष व्यास, मंडल अध्यक्ष कृष्णा सोनी, करण बडग़ोत्या सहित अन्य उपस्थित रहे।
