scriptMakar Sankranti 2022 : मास्क पहन दमका मकर संक्रांति का रंग, खूब उड़ी आसमान में पतंग | Makar Sankranti 2022 | Patrika News

Makar Sankranti 2022 : मास्क पहन दमका मकर संक्रांति का रंग, खूब उड़ी आसमान में पतंग

locationरतलामPublished: Jan 14, 2022 08:17:34 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

पत्रिका आव्हान पर सुरक्षा के साथ उल्लास…जागरूक पाठकों ने दिया समाज को बड़ा संदेश, पत्रिका डिजिटल पर भेजे अपने अपने खास फोटो

  Makar Sankranti 2022

Makar Sankranti 2022

रतलाम. मकर संक्रांति का उत्साह मालवा के करीब हर शहर व जिले में शुक्रवार को एक नई दमक लिए दिखाई दिए। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए पर्व के उल्लास का रंग भी खूब जमा। एक ओर जहां पतंगबाजी कर परंपरागत तौर पर पर्व मनाया गया, वहीं इस दौरान चाइना मांझा से दूरी का संदेश भी दिया गया। हालांकि कुछ जगह तमाम जागरूकता प्रयासों के बाद भी मास्क लगाने से बचते रहे, लेकिन ऐसे लोगों से फिर से आव्हान है कि वे खुद असुरक्षा को बढ़ा रहे है, मास्क पहने व डिस्टेंस रख महत्ता समझें।
 Makar Sankranti 2022
IMAGE CREDIT: patrika
हर शहर में छतों पर पतंगों की ऊंची उड़ान


उज्जैन हो या फिर रतलाम, या फिर मंदसौर या देवास। संभाग के हर बड़े शहर व जिले में पतंगबाजी का उत्साह चरम पर रहा। 15 जनवरी को भी पुण्यकाल में पर्व मनाया जाएगा। गलियों से लेकर कॉलोनियों में मकानों की छत पतंगबाजी का केन्द्र बनी रही। लोगों ने ऐसे कई स्थलों पर पतंगबाजी की ओर अपने फोटो हमें वाट़्सएप पर भेजे हैं। इनमें से चयनित फोटो को हम पत्रिका डॉट कॉम पर प्रकाशित कर रहे हैं, ताकि आप खुद इनको देख सकें और अपनों को शेयर कर इस पल की खुशियों को भी बांट सकें।
 Makar Sankranti 2022
IMAGE CREDIT: patrika
सुबह से नजर आया उत्साह

मकर संक्राति पर्व का उत्साह सुबह से नजर आया। सुबह जहां आमजन से सोशल दूरी के नियम का पालन करते हुए धर्म अनुसार जप, दान किया वही इसके बाद नीले गगन के तले जमकर पतंग उड़ाई। ये काटा वो काटा का शोर भी आसमान में जमकर रहा। बड़ी बात यह रही की परिवार से लेकर मित्रों के साथ पतंग उड़ाने के दौरान मास्क का उपयोग बेहतर तरीके से सुरक्षा कवच के रुप में किया गया।
 Makar Sankranti 2022
IMAGE CREDIT: patrika
इन्होंने उड़ाई सुरक्षित तरीके से पतंग

दिनेश भावसार, विधि भावसार, नीरज कारपेंटर और सुनील शर्मा, चित्रगुप्त मार्ग, शाजापुर में

मनीष नीमा उज्जैन में

अनादी, अर्हती, अशोक नित्य और नैतिक गुप्ता परिवार पतंगबाजी का आनंद लेते हुए पटेल नगर उज्जैन में
भावना ,अदिति परिवार संग जनकुपूरा मंदसौर में

हार्दिक मेहता, आशीष चोपड़ा, अशोक कोमल पोरवाल, अनमोल कामिनी पोरवाल, अक्षिता चोपड़ा, प्रज्ज्वल जैन ने रतलाम में

देवास में मिधांश व सारांश विजयवर्गीय, पिपली बाजार चौराहा, एमजी रोड, लवीना व अक्षत मेहता, सनसिटी पार्ट-1, रितिका, आयुषी, याशी चौधरी कर्मचारी कॉलोनी, मनोज जायसवाल, कर्मचारी कॉलोनी, तन्मय व्यास व मनप्रीत टुटेजा, कर्मचारी कॉलोनी
 Makar Sankranti 2022
IMAGE CREDIT: patrika
 Makar Sankranti 2022
IMAGE CREDIT: patrika
 Makar Sankranti 2022
IMAGE CREDIT: patrika
 Makar Sankranti 2022
IMAGE CREDIT: patrika
 Makar Sankranti 2022
IMAGE CREDIT: patrika
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो