scriptउपज मंडी में नवीन तुलावटी भर्ती पर घमासान शुरू | mandi news | Patrika News

उपज मंडी में नवीन तुलावटी भर्ती पर घमासान शुरू

locationरतलामPublished: Oct 09, 2018 05:57:59 pm

Submitted by:

Akram Khan

उपज मंडी में नवीन तुलावटी भर्ती पर घमासान शुरू

patrika

उपज मंडी में नवीन तुलावटी भर्ती पर घमासान शुरू

रतलाम। जावरा की अरनियापीथा कृषि उपज मंडी में नए तुलावटी भर्ती प्रक्रिया को लेकर वर्तमान तुलावटी अपना विरोध दर्ज करवा रहे है। गत 29 अगस्त की बैठक में 28 नवीन तुलावटियों की भर्ती का समिति ने प्रस्ताव पास किया था। जिसकी प्रक्रियाएं चल रही है। 5-5 तुलावटी पिपलोदा-बडावदा उपमंडी तथा शेष 18 जावरा मंडी में नवीन तुलावटियों की भर्ती होगी। लेकिन तुलावटी संघ ने नवीन तुलावटी भर्ती को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई हैं तथा नियमों के विरूद्ध कार्रवाई का होना बताया।
विवाद की स्थिति को देखकर मंडी प्रशासन ने मंडी अध्यक्ष पार्वतीबाई पाटीदार, कृषक सदस्य कंचनबाई धाकड़, हम्माल-तुलावटी सदस्य साबीर पटेल, तुलावटी संघ अध्यक्ष प्रमोद शाकल्य, तुलावटी सुधीर सेठिया, अजय उपाध्याय, सुरेन्द्र कोचक ने उपसमिति बनाई। परीक्षण कर नवीन तुलावटी अनुज्ञप्ति जारी करने के लिए 10 दिन में अनुशंसा सहित प्रतिवेदन भेजने का कहा। इन सात में से तुलावटी संघ अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने आपत्ति दर्ज कराई। इधर चर्चा है कि मंडी अध्यक्ष पति राधेश्याम पाटीदार सहित कुछ समिति संचालकों पर नवीन तुलावटी प्रक्रिया में रिश्वत लेकर भर्ती करने का आरोप भी लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंडी समिति के संचालकों का जनवरी 2019 तक ही इस पद पर बने रहना है, वे चाहते है कि चुनाव समाप्ती के बाद आचार संहिता शिथिल होते ही नवीन तुलावटियों की भर्ती की जाए।
मानसिक तौर पर किया जा रहा परेशान

तुलावटी संघ अध्यक्ष प्रमोद पंडित ने बताया प्रबंध संचालक म.प्र. राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल को ाी पत्र लिख बताया था कि स्थानीय मंडी बोर्ड कृषि उपज मंडी समिति जावरा में बैठा है तब से 29 अगस्त 2018 तक प्रत्येक बैठक में तुलावटी वृद्धि संबंधी प्रस्ताव रखा जाकर तुलावटियों को आर्थिक तथा मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है। वर्तमान में 90 तुलावटी कार्यरत है। वार्षिक आवक के हिसाब से मंडी में पर्याप्त तुलावटी है ओर यदि अन्य तुलावटी की भर्ती की जाती है तो हम पर आर्थिक संकट गहरा जाएगा। ऐसी स्थिति में तुलावटी वृद्धि की जाती है तो हमे हमारे पारिश्रमिक में से उनकी मजदूरी निकालना पडेगी। जो हमारे लिए अतिरिक्त बोझ साबित होगी।
स्वार्थ के चलते राधेश्याम ने लगाई आपत्ति
मंडी के प्रबंध संचालक को दिए पत्र में तुलावटी संघ यह बात लाना चाहता है कि 24 मई 2017 की बैठक में सर्वानुमति से पास प्रस्ताव 368/2 तुलाई दर वृद्धि 50 पैसा प्रति बोरी किया जाना तय हुआ तथा 1 जून 2018 को उसे लागु किया जाना था। परंतु अपनी थानीय मंडी बोर्ड अध्यक्ष पति राधेश्याम पाटीदार ने अध्यक्ष पत्नी दबाव बनाकर 25 मई 2017 को तुलाई दर वृद्धि किए जाने पर आपत्ति लगा दी। अध्यक्ष पति, जिनका मंडी बैठक में हस्तक्षेप तथा मंडी में आना वर्जित है, ने ऐसा घृणित कार्य किया। उक्त शिकायत मु यमंत्री हेल्प लाईन पर भी की जा चुकी है। प्रस्ताव 368/2 तुलाई वृद्धि को यथावत रखकर मंडी बोर्ड अध्यक्ष द्वारा लगाई गई आपत्ति प्रस्ताव 391 को शुन्य घोषित किया जाना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो