scriptशादी में खूब करो धूम-धड़ाका, नहीं कोई रोकने वाला, किसी परमिशन की जरूरत नहीं | marriage party | Patrika News

शादी में खूब करो धूम-धड़ाका, नहीं कोई रोकने वाला, किसी परमिशन की जरूरत नहीं

locationरतलामPublished: Jan 24, 2019 05:38:24 pm

Submitted by:

Yggyadutt Parale

शादी में खूब करो धूम-धड़ाका, नहीं कोई रोकने वाला, किसी परमिशन की जरूरत नहीं

patrika

शादी में खूब करो धूम-धड़ाका, नहीं कोई रोकने वाला, किसी परमिशन की जरूरत नहीं

भ्रामक जानकारी के कारण बन रही स्थिति पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया रुख, , धारा १४४ पर विधायक चेतन्य काश्यप ने की कलेक्टर से चर्चा

रतलाम. शादी-ब्याह के लिए प्रशासनिक अनुमति संबंधी भ्रामक जानकारी को कलेक्टर रुचिका चौहान ने खारिज कर दिया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि वैवाहिक आयोजनों के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इस संबंध में बुधवार को शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने भी कलेक्टर से चर्चा की। इसके बाद प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि शहर में धारा १४४ लागू है लेकिन वैवाहिक आयोजन के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।

जिले में धारा १४४ लागू होने के बाद कलेक्टर रुचिका चौहान ने लोगों से अनुमति संबंधी स्थिति भ्रामक जानकारी से दूर रहने के लिए कहा है। कलेक्टर ने बताया कि जिले में किसी भी व्यक्ति को वैवाहिक आयोजनों के लिए प्रशासन से किसी भी प्रकार की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही बारात (प्रोसेशन) निकालने के लिए भी किसी भी प्रकार की अनुमति की जरूरत नहीं है कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के तहत एक निश्चित ध्वनि सीमा से अधिक के ध्वनि विस्तारकों के लिए नियमानुसार अनुमति का प्रावधान है। विवाह, बारात व मांगलिक कार्यों में बैंड बाजों के लिए अनुमति आवश्यक नहीं है।
विधायक की कलेक्टर से चर्चा
शहर में पैदा हुए भ्रम के माहौल पर रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने भी बुधवार को आयोजनों की अनुमति के संदर्भ में कलेक्टर रूचिका चौहान से चर्चा की। विधायक काश्यप से चर्चा के दौरान कलेक्टर ने यह स्पष्ट किया है कि धार्मिक, सामाजिक एवं मांगलिक आयोजनों के लिए अनुमति की आवश्यकता प्रशासन द्वारा अनिवार्य नहीं की गई है, लेकिन देर रात्रि तक साउंड बजाने पर सुप्रीम कोर्ट के निषेध आदेश का पालन जरूर कराया जा रहा है।

डीआरएम कार्यालय की तरह निगम भवन भी रात में नहाएगा तिरंगी रोशनी से
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की तरह नगर निगम भी अब रात के समय तिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। इसके लिए निगम ने पूरे भवन पर तीन स्तरों में तीन कलर के लिए करीब ३६ हेलोजन लगाने की शुरुआत कर दी है। तिरंगी रोशनी में निगम को सजाने के लिए लगाए जा रहे इन हेलोजन से २६ जनवरी को शुरुआत होगी। तिरंगी रोशनी से निगम भवन को सजाने के लिए लगाए जा रहे हेलोजन की वजह से संभवत: इस बार गणतंत्र दिवस पर लाइटिंग नहीं करके इसकी शुरुआत की जाएगी। ये हेलोजन स्थायी रूप से लगे रहेंगे।
निगम भवन पर हेलोजन की तिरंगी रोशनी से सजाने के लिए जो हेलोजन लगाए जा रहे हैं वे प्रकाश विभाग या लोक निर्माण विभाग से लगाए जा रहे हैं यह किसी अधिकारी को पता नहीं है। प्रकाश विभाग वाले अधिकारियों का कहना है कि यह काम लोक निर्माण विभाग वाले कर रहे हैं और लोक निर्माण विभाग वाले अधिकारियों का कहना है कि यह काम प्रकाश विभाग के माध्यम से हो रहा है। दोनों में से किसी भी विभाग को यह पता नहीं कि किस विभाग के माध्यम से यह काम हो रहा है। पड़ताल की गई तो आखिर में जाकर पता चला कि यह काम नगर निगम की भंडार शाखा से किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो