scriptप्रदेश की इस महिला को मिला आउट स्टेंडिंग वुमन अवार्ड | Meet Outstanding Woman Award for This Female from the State | Patrika News

प्रदेश की इस महिला को मिला आउट स्टेंडिंग वुमन अवार्ड

locationरतलामPublished: Mar 16, 2019 01:09:03 pm

Submitted by:

Gourishankar Jodha

प्रदेश की इस महिला को मिला आउट स्टेंडिंग वुमन अवार्ड

patrika

प्रदेश की इस महिला को मिला आउट स्टेंडिंग वुमन अवार्ड

रतलाम। मध्य प्रदेश में बहुमूखी प्रतिभाओं की कमी नहीं है, इसी को देखते हुए सांस्कृतिक सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में बहुमूखी प्रतिभा के परिप्रेक्ष्य में उपरोक्त अवार्ड के लिए प्रदेश के रतलाम शहर की महिला किरण छाबड़ा का चयनित किया गया। उन्हे मुंबई में वर्ष 2019 हेतु आउट स्टेंडिंग वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के स्थापना विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत किरण छाबड़ा को पश्चिम रेलवे महिला मंडल कल्याण संगठन मुंबई ने वर्ष 2019 हेतु आउट स्टेंडिंग वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया।
छाबड़ा को उनकी सांस्कृतिक सामाजिक एवं साहित्यिक गतिविधियों में बहुमूखी प्रतिभा के परिप्रेक्ष्य में उपरोक्त अवार्ड के लिए चयनित किया गया। 13 मार्च को मुम्बई में आयोजित महिला दिवस के अन्तर्गत आयोजित समारोह में उन्हें अवार्ड प्रदान किया गया। छाबड़ा की इस उपलब्धि पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा राधा सुनकर द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
उपलब्धि पर इन्होंने किया हर्ष व्यक्त
इनकी इस उपलब्धि पर डॉ. उदय यार्दे, जिलाध्यक्ष वनवासी कल्याण परिषद् रोटरी डिस्ट्रीक गर्वनर गुस्ताद अंकलेसरिया, मुकेश जैन, सेवा भारती संस्था अध्यक्ष शरद फाटक, महाराष्ट्र समाज अध्यक्ष सुधीर सराफ, मिलिंद करंदीकर, गल्र्स कॉलेज की संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. स्नेहा पंडित, प्रमुख साहित्यकार डॉ. जयकुमार जलज, डॉ. प्रकाश उपाध्याय, गुरूतेग बहादुर शैक्षणिक समिति अध्यक्ष सरदार गुरनामसिंह, वेरेएयू की सीमा कौशिक, एसबी श्रीवास्तव, वेरेमस के दीपक भारद्वाज, महापौर सुनीता यार्दे, कल्याण निरीक्षक चांदवानी, प्रशांत वास्के, प्रशांत पाण्डे आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
गादिया बने जैन सोश्यल ग्रुप के प्रदेश सचिव
जैन सोश्यल ग्रुप मध्य प्रदेश रीजन के वर्ष 2019-2021 के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें शपथ अधिकारी दीपेन्द्र कोठारी, इंटरनेशनल फेडरेशन पुर्व अध्यक्ष अभय सेठिया उज्जैन, पूर्व वाईस प्रेसिडेंट विजेन्द्र गादिया, सुशील कांठेड़ नागदा, हंसमुखलाल मेहता देवास, मनीष कोठारी उज्जैन, अनिल धाड़ीवाल जावरा, जयंतीलाल फाफरिया व आगामी अध्यक्ष हेमन्त जैन खाचरौद के नेतृत्व में चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें आगामी कार्यकाल के लिए यूथ के संस्थापक अध्यक्ष प्रितेश गादिया को सर्वानुमति से प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो