scriptमध्यप्रदेश में मनरेगा के काम बंद, कमलनाथ सरकार ने अब तक निर्णय नहीं लिया | MGNREGA works stopped in Madhya Pradesh | Patrika News

मध्यप्रदेश में मनरेगा के काम बंद, कमलनाथ सरकार ने अब तक निर्णय नहीं लिया

locationरतलामPublished: Oct 19, 2019 06:59:54 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

महात्मा गांधी के नाम से देश में ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार देने के लिए चल रही योजना मनरेगा में चार दिन से एक भी मजदूर को काम नहीं मिला है। इसकी वजह इस योजना में रोजगार देने वाले कर्मचारी अपने नियमितकरण की मांग को लेकर 22 अक्टूबर तक हड़ताल पर चले गए है। अब तक राज्य की कमलनाथ सरकार ने इनकी हड़ताल को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। अब यह लोग 23 अक्टूबर को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे।

mgnrega work video

mgnrega work video

रतलाम। महात्मा गांधी के नाम से देश में ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार देने के लिए चल रही योजना मनरेगा में चार दिन से एक भी मजदूर को काम नहीं मिला है। इसकी वजह इस योजना में रोजगार देने वाले कर्मचारी अपने नियमितकरण की मांग को लेकर 22 अक्टूबर तक हड़ताल पर चले गए है। अब तक राज्य की कमलनाथ सरकार ने इनकी हड़ताल को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। अब यह लोग 23 अक्टूबर को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे।
MUST READ : देखें VIDEO धारा 370 पर बोले कश्मीरी ने बोली बड़ी बात


मप्र रोजगार सहायक सचिव संगठन की अपील पर जिले के 418 ग्राम पंचायत में काम करने वाले सहायक दो चार से हड़ताल पर है। ये हड़ताल 22 अक्टूबर तक चलेगी व मांग पूरी नहीं होने पर 23 अक्टूबर को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। इनका कहना है कि वर्ष 2008 से प्रदेश में व रतलाम में 2012 से काम कर रहे है, लेकिन अब तक नियमितकरण नहीं किया गया है। इस हड़ताल से चार दिन से जिले सहित मध्यप्रदेश में मनरेगा सहित अन्य कार्य ठप पडे़ है। पूराना कलेक्टर कार्यालय के सामने गुलाब चक्कर में ये हड़ताल दो दिन से चल रही है। इस हड़ताल की वजह इन कर्मचारियों को लगातार नियमित करने का आश्वासन देना तो है, लेकिन किसी सरकार ने अब तक ये कार्य नहीं किया। इसलिए बुधवार से ये कर्मचारी आंदोलन की राह पर उतर गए है। अब 23 अक्टूबर को भोपाल में पूरे राज्य के सहायक सचिव प्रदर्शन करने की योजना बन रही है।
MUST READ : SPECIAL TRAIN : दिवाली से लेकर बाद तक खाली है इन ट्रेन में सीट

mgnrega work video

इन्होंने दिया है इनको समर्थन

रोजगार सहायक सचिव संगठन के ब्लॉक सचिव लोकेश जाट ने बताया कि शनिवार को धरना स्थल पूराना कलेक्टर कार्यालय के सामने बने गुलाब चक्कर में अनेक संगठन प्रमुखों ने आकर समर्थन दिया। इस दौरान सरपंच संघ, किसान संघ, पंचायत खंड अधिकारी संघ सहित विभिन्न संगठन के सदस्य पहुंचे। इस दौरान सुबह से लेकर शाम तक नारेबाजी चलती रही। यह आंदोलन जिले में 22 अक्टूबर तक चलेगा। आगामी 23 अक्टूबर को संगठन के सदस्य भोपाल में होने वाले महाप्रदर्शन में शामिल होंगे।
MUST READ : दिवाली की रात इन मंत्र के जप से पूरी होती है हर इच्छा

mgnrega work video
ये कार्य हो रहा प्रभावित

संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जाट के अनुसार उनका मुल कार्य बारिश के बाद मनरेगा योजना में रोजगार की व्यवस्था करना है, वो कार्य ठप हो गया है। इसके अलावा ऑनलाइन कार्य, समग्र आईडी का पंजीयन, शासन का सीपीडीएस अभियान ठप हो गया है। इस योजना में वर्ष 2020-2021 के लिए ग्रामीण क्षेत्र की विकास योजना का प्लान बनना है। वो कार्य भी रुक गया है। जाट के अनुसार 15 अक्टूबर को नियमितकरण के लिए आदेश निकलना था, लेकिन अंतिम समय में ये कार्य नहीं हुआ।
MUST READ : VIDEO फिल्म प्रमोशन के लिए आधी रात को आए अक्षय कुमार, ट्रेन से बाहर नहीं निकले

केंद्र सरकार को बड़ी राहत! मनरेगा मजदूरी की दरें बढ़ाने को मिली मंजूरी
आंदोलन में शामिल हुए

आंदोलन में संगठन जिलाध्यक्ष निर्भयराम पाटीदार, सचिव घनश्याम प्रजापत, रतलाम ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश जाट, ब्लॉक सहायक सचिव शाकिर अली, अभिषेक शर्मा, राजेश राजपुरोहित, मांगीलाल चौहान, सुशील आर्य, पदमसिंह ठाकुर, दिनेश मोरवाल, श्रीकांत वैष्णव सहित अन्य उपस्थित रहे। हड़ताल के चौथे दिन तक बातचित करने व हड़ताल समाप्त करने की बात करने कोई नहीं पहुंचा। संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जाट ने बताया कि आंदोलन लगातार जारी रहेगा। आदि शामिल हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो