scriptelection 2018 भाजपा आज तय करेगी किस को देना टिकट | mp bjp candidate list final today hindi news | Patrika News

election 2018 भाजपा आज तय करेगी किस को देना टिकट

locationरतलामPublished: Oct 15, 2018 06:11:24 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

election 2018 भाजपा आज तय करेगी किस को देना टिकट

bjp election

madhya pradesh mein chunav kab honge

रतलाम। भाजपा में जिले की पांचों विधानसभा सीट पर कौन दावेदार है, किस को टिकट देना चाहिए, किस की जीत की संभावना अधिक है ये जानकारी लेने के लिए प्रदेश कार्यालय से भेजे गए दो नेता मंगलवार सुबह 11 बजे रायशुमारी करेंगे। इसके लिए मंत्री बालकृष्ण पाटीदार व इंदौर विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ललित पोरवाल रतलाम आ रहे है।
mp </figure> BJP candidate list final today hindi news” src=””>भाजपा ने टिकट देने के लिए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के मन को टटोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए इंदौर में सेामवार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि 16 व 17 अक्टूबर को प्रदेशभर के हर जिले में इस प्रकार की बैठक होगी। बता दे कि पूर्व से भाजपा में रायशुमारी करने की परंपरा है। मंगलवार सुबह 11 बजे बड़बड़ रोड स्थित निजी होटल में रायशुमारी का आयोजन होगा।</div><div class=
mp bjp candidate list final today hindi news
इनको बुलाया इसमे

रायशुमारी के लिए वर्तमान जिला कार्यसमिति, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री के अलावा पूर्व के दो टर्न के मंडल अध्यक्ष व पूर्व के महामंत्री को भी बुलावा भेजा है। इसके लिए दिनभर पार्टी के पदाधिकारी पूर्व व वर्तमान पदाधिकारियों को रायशुमारी के लिए सूचना देते रहे।
mp bjp candidate list final today hindi news
शक्ति प्रदर्शन भी होगा

बता दे कि जिले में कुछ विधानसभा सीट एेसी है जहां पर वर्तमान विधायक का विरोध कार्यकर्ता अलग-अलग कारणों से कर रहे है। इसके लिए कुछ ने तो विरोध करते हुए ये धमकी भी दे रखी है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वे निर्दलिय चुनाव लड़ लेंगे। एेसे में मंगलवार को टिकट के दावेदार शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते है। इसके लिए समर्थकों के साथ भी दावेदार आएंगे। विशेषकर वो दावेदार जो वर्तमान विधायक का विरोध कर रहे है। उन्होंने शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी की है।
mp bjp candidate list final today hindi news
20 के बाद हो सकती घोषणा

भाजपा नेताओं के अनुसार 20 अक्टूबर या उसके बाद प्रदेश में टिकट वितरण समिति की बैठक होगी। उसके पूर्व १६ व १७ अक्टूबर को पूरे प्रदेश में इस प्रकार से रायशुमारी करवाई जा रही है। रायाशुमारी करने वाले लोग एक-एक करके वन-टू-वन टॉक करेंगे। इसके अलावा सामुहिक चर्चा भी होगी। इसके परिणाम के आधार पर ही प्रदेश को बताया जाएगा। इसके बाद प्रदेश की होने वाली बैठक में टिकट का वितरण होगा।
mp bjp candidate list final today hindi news
सभी को बोलने की आजादी

भाजपा में सभी को अपनी बात कहने या बोलने की आजादी है। इसलिए मंगलवार सुबह ११ बजे से रायशुमारी होगी। इसमे वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी जितने वाले प्रत्याशी के नाम के बारे मे बताएंगे।
कान्हसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष, भाजपा

mp bjp candidate list final today hindi news
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो