scriptBIG BREAKING जहां होगी शिवराज की सभा, वहीं से राहुल भरेंगे चुनावी हुंकार | Mp Bjp Congress News | Patrika News

BIG BREAKING जहां होगी शिवराज की सभा, वहीं से राहुल भरेंगे चुनावी हुंकार

locationरतलामPublished: May 13, 2018 06:58:07 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

जहां होगी शिवराज की सभा, वहीं से राहुल भरेंगे चुनावी हुंकार

mp bjp congress

mp kisan aandolan news

रतलाम। विधानसभा चुनाव में अभी पांच माह से अधिक का समय शेष है, लेकिन भाजपा व कांगे्रस ने रतलाम रेंज में इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसी के अंतर्गत रेंज के मंदसौर जिले में राज्य के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचने वाले है। जहां शिवराज की सभा होगी, वहीं से राहुल चुनावी हुंकार भरने आ रहे है। राहुल गांधी के मध्यप्रदेश व विशेषकर रतलाम रेंज में होने वाले इस दौरे को लेकर कांगे्रस में खासा उत्साह है।
mp bjp congress
मध्यप्रदेश में 2017 में किसानों का बड़ा आंदोलन हुआ था। इसलिए छह जून को राहुल गांधी मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा में किसान श्रद्धाजंलि सभा में आ रहे है। कांगे्रस ने रेंज में इसके लिए बड़ी तैयारियां शुरू कर दी है। फिलहाल ये तय नहीं हो पाया है कि राहुल गांधी की सभा किस स्थान पर होगी, लेकिन राहुल के पहले डैमेज कंट्रोल के लिए सुबे के मुख्यमंत्री चौहान 24 मई को मंदसौर व नीमच जिले के असंगठित श्रमिक व किसानों को जरूर संबोधन देने आ रहे है।
mp bjp congress
इन जिलों में सबसे अधिक नाराजी

मालवा की बात करें तो रतलाम रेंज के मंदसौर व नीमच जिले में किसान सबसे अधिक नाराज मल्हारगढ़ विधानसभा में है। बताया जाता है कि सरकार को इस बारे में खुफिया विभाग ने रिपोर्ट भी भेजी है, जिसमे इस विधानसभा क्षेत्र में किसानों की नाराजी के बारे में बताया गया है। ये ही वो कारण है कि जून 2017 में किसान आंदोलन के बाद से सरकार व भाजपा अपने-अपने स्तर पर किसानों को मनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसके चलते 11 माह में चौथी बार मुख्यमंत्री इस जिले में आ रहे है। भाजपा किसानों की नाराजी को दूर करने के लिए कितनी गंभीर है, ये इससे सिद्ध होता है कि 24 मई को मंदसौर जिले में ही रात्रि विश्राम मुख्यमंत्री का होगा।
mp bjp congress
कांगे्रस अध्यक्ष का चुनावी शंखनाद

छह जून को मल्हारगढ़ विधानसभा में कांग्रेस ने किसान श्रद्धाजंलि सभा रखी है। इस सभा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी मध्यप्रदेश में चुनावी शंखनाद भी यही से करेंगे। इसमे प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष कमलनाथ, सांसद ज्योतिरादित्य ङ्क्षसधिया, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह सहित अनेक राष्ट्रीय नेता व पदाधिकारी आ रहे है। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान ही विधानसभा चुनाव 2018 के दावेदार अपना दमखम भी दिखाएंगे। इन सब के बीच बड़ी बात ये है कि मुख्यमंत्री शिवराजङ्क्षसह चौहान के दौरे के बाद कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी का यहां दौरा होगा।
mp bjp congress
अब आरपार की लड़ाई होगी


कांगे्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी छह जून को किसानों को श्रद्धाजंलि देने के लिए आयोजित कार्यक्रम में आ रहे है। सभा का स्थल का चयन होना शेष है, अब सरकार से किसान व कांगे्रस आरपार की लड़ाई लडेग़ी।
प्रकाश रातडिय़ा, जिला अध्यक्ष कांग्रेस।

mp bjp congress
मल्हारगढ़ में दौरा तय

मुख्यमंत्री का 24 मई को मल्हारगढ़ में दौरा तय हुआ है। वे सुबह रतलाम में सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर में मल्हारगढ़ में असंगठित श्रमिक एवं किसानों की सभा को संबोधित करेंगे और रात्रि विश्राम मंदसौर में करेंगे।
ओपी श्रीवास्तव, कलेक्टर।

mp bjp congress
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो