रतलाम

सीएम की शपथ के साथ हो सकती है कर्ज माफी की घोषणा

सीएम की शपथ के साथ हो सकती है कर्ज माफी की घोषणा
 

रतलामDec 16, 2018 / 11:49 am

Sourabh Pathak

सीएम की शपथ के साथ हो सकती है कर्ज माफी की घोषणा

रतलाम। कांग्रेस के सत्ता में आते साथ ही पार्टी के आला नेताओं ने कर्ज माफी की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए सीएम की शपथ के पहले रविवार को प्रदेश की सभी जिला सहाकारी बैंक व सोसायटियां खुली रही। इन्हे खोले जाने के संबंध में दिशा निर्देश भी जारी हो चुके थे। हालाकि इस दिन किसी भी तरह का लेन-देन नहीं होगा। कोई काम होगा तो वह सिर्फ किसानों के कर्ज की जानकारी जुटाने का। संभवत: सोमवार को कमलनाथ शपथ लेने के साथ ही किसानों का कर्ज माफ कर सकते है।
 

कांग्रेस भी मानती है कि वह सत्ता में किसानों की कर्ज माफी वाले किए गए वादे के चलते ही आई है। उसने सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री बनते ही दस दिन में कर्जा माफ करने की बात कही थी। एेसे में वह अपने द्वारा किए गए वादे को निभाकर किसानों के बीच अपनी छवी को और मजबूत करने जा रही है। यहीं कारण है कि सत्ता में आने के साथ ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार का नाम सामने आने के बाद अब सरकार कर्ज माफी की जानकारी बैंकों से मांगी है।
हर हाल में देना है जानकारी
बैंकों से चाही जानकारी देने के लिए रविवार तक का समय दिया गया है, जिसके चलते अवकाश के इस दिन भी बैंक अनौपचारिक रूप से खुलेगी। इसके लिए बैंकों के आला अधिकारियों ने निर्देश भी जारी किए है। रविवार के पूर्व शनिवार को भी बैंकों में देर रात तक किसानों के कर्ज से जुड़ी जानकारी एकत्र करने का काम चलता रहा। शाम को बैंक बंद होने के समय के बाद रात ९ बजे बाद तक कुछ बैंकों में प्रदेश में बन रही नई सरकार द्वारा चाही गई जाकनारी एकत्र कर भेजने का काम चलता रहा।इनका कहना हैवर्जन आएगा।
लोकसभा पर निशाना
कांग्रेस यहां किसानों का कर्ज माफ करने के साथ ही अपना निशाना लोकसभा पर साध रही है। इसके माध्यम से वह लोकसभा में प्रदेश से अधिक से अधिक सीटें लाने के प्रयास में है। कमलनाथ का विधानसभा में जीत हासिल करने के बाद अब अगला लक्ष्य लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रदेश से अधिक सीटे लाने का है। इसी के लिए वह शपथ लेने के पूर्व से ही काम कर रहे है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.