scriptमंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का केस दर्ज | mp elecation 2018 bjp news | Patrika News

मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का केस दर्ज

locationरतलामPublished: Nov 03, 2018 01:24:26 pm

Submitted by:

Sourabh Pathak

मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का केस दर्ज

patrika

मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन का केस दर्ज

रतलाम। शहर में स्थित कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष प्रकाश भगोरा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। भगोारा के खिलाफ स्टेशन रोड थाना पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। अध्यक्ष क खिलाफ पुलिस में शिकायत शहर एसडीएम कार्यालय व रिटर्निंग अधिकारी राहुल धोटे ने की थी, जिसमें उनके द्वारा दिए गए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
भगोरा ने 25 अक्टूबर को दो बत्ती स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता आयोजित की थी। इसमें उनके द्वारा भाजपा से उनकी दावेदारी जताने की बात कही गई थी। इस बात की जानकारी रिटर्निंग अधिकारी को मिलने के बाद उनके द्वारा इसकी जांच की गई, जिसमें शिकायत सहीं होना पाए जाने पर शुक्रवार को पुलिस के पास पहुंचे दस्तावेजों के आधार पर रात के समय पुलिस ने अध्यक्ष भगोरा के खिलाफ कायमी की है।

बिना अनुमति की थी
आचार संहिता लगने के बाद निर्वाचन आयोग ने सभी प्रत्याशी व दावेदारों के लिए अपनी दावेदारी पेश करने के दौरान आचार संहिता का पालन के निर्देश दिए थे। उसके बाद भी मंडी अध्यक्ष ने बिना अनुमति के पत्रकार वार्ता आयोजित की और उसमें भाजपा से अपनी दावेदारी पेश करने की बात कही थी। इसी बात को लेकर भगोरा की शिकायत निर्वाचन आयोग से हुई तो जांच के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया गया।

गिनाई थी उपलब्धियां
भगोरा ने रतलाम ग्रामीण से टिकट की दावेदारी की थी। उन्होने कहा था कि मेरा सर्वे में नाम गया है, प्रदेश अध्यक्ष के पास बॉयोडाटा गया है, किसानों से सीधे संपर्क में हूं। मैने मंडी अध्यक्ष रहते हुए मंडी में कई काम किए, किसानों से संपर्क में रहा, उनके काम किए है, इसलिए दावेदारी कर रहा हूं। इसके अतिरिक्त अध्यक्ष ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाई थी। इसी बात को लेकर उनकी शिकायत की गई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो