scriptmp election 2018 ये क्या…. एक अनार और सौ बीमार, एक सीट पर इतने दावेदार | mp election 2018 bjp-congres | Patrika News

mp election 2018 ये क्या…. एक अनार और सौ बीमार, एक सीट पर इतने दावेदार

locationरतलामPublished: Sep 05, 2018 09:22:25 pm

Submitted by:

Sourabh Pathak

ये क्या…. एक अनार और सौ बीमार, एक सीट पर इतने दावेदार

patrika

MP election 2018 : प्रदेश की यह है सबसे जोरदार सीट, टिकट के लिए भाजपा कांग्रेस में कशमकश

रतलाम। विधानसभा चुनाव में रतलाम ग्रामीण विधानसभा चुनाव में किसी एक दल की राह आसान नहीं है। दोनों प्रमुख दल में अनेक दावेदार तो है ही, इनके अलावा इनकी जीत की राह में बसपा, सपा, आप सहित निर्दलीय भी मैदान में रहेंगे। एेसे में टिकट चाहे जो लेकर आए, जीत के लिए जमकर मशक्कत होगी। दोनों प्रमुख दलो ंकी बात करें तो इनसे टिकट के लिए किसान, चिकित्सक, शिक्षक सहित अनेक लोग दावेदारी कर रहे है।
रतलाम ग्रामीण में भाजपा के दावेदार

1. मथुरलाल डामर
प्रोफाइल- वर्तमान में विधायक एवं भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित सदस्य।

शिक्षा- हाईस्कूल तक शिक्षित एवं कृषक।
राजनीतिक कद- ग्रामीण विधानसभा में अच्छी पकड़, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा के करीबी। विस चुनाव से पूर्व जिला व जनपद पंचायत में सक्रिय रहे। कुछ समय पूर्व अधिकारियों का विरोध करके अधिक चर्चा में आए।
पृष्ठभूमि- आरएसएस से जुड़ाव और वनवासी कल्याण परिषद में सक्रिय।

2. डॉ. पूनम सोलंकी
प्रोफाइल- भाजपा व महिला मोर्चा की सक्रिय कार्यकर्ता, अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला सहप्रभारी। शबरी मंडल में मंडल मंत्री रहने के साथ वर्तमान में जिला मंत्री का दायित्व।
शिक्षा- बीई, एमएस, गृहिणी।
राजनीतिक कद- भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन महाममंत्री अरविंद मेनन की करीबी। भाजपा के अनेक आंदोलन में सहभागिता।

पृष्ठभूमि- आरएसएस से जुड़ाव और वनवासी कल्याण परिषद में सक्रिय।

3. दिलीप मकवाना
प्रोफाइल- वर्तमान में वरिष्ठ अध्यापक के रूप में रतलाम में सेवा दे रहे हैं।
शिक्षा- डबल एमए (इतिहास एवं दर्शन शास्त्र), शिक्षक।
राजनीतिक कद- संघ में सक्रिय भूमिका एवं आरएसएस पदाधिकारियों से अच्छा तालमेल के चलते पिछले विधानसभा चुनाव में भी प्रबल दावेदार रहे।

पृष्ठभूमि- आरएसएस से जुड़ाव और बौद्धिक शिक्षा प्रकोष्ठ में भी सक्रिय।
4. गुमानसिंह डामर
प्रोफाइल- वर्तमान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से सेवानिवृत्त।

शिक्षा- प्रोफेशनल डिग्री।
राजनीतिक कद- लोक स्वा. यांत्रिकी अधिकारी/कर्मचारी संगठन में रहे। साथ ही आरएसएस से भी तालमेल। पूर्व में आदिवासी परिषद में सक्रिय रहे।
पृष्ठभूमि- सक्रिय भूमिका वर्तमान में टिकट की दावेदारी प्रांत स्तर से कर रहे।

5. प्रमेश मईड़ा
प्रोफाइल- वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रभारी मंत्री दीपक जोशी के करीबी।

शिक्षा- हायर सेकंडरी।
राजनीतिक कद- जिला पंचायत अध्यक्ष से पूर्व रतलाम ग्रामीण विधानसभा के गृहग्राम से सरपंच रहे। भाजपा अजजा वर्ग प्रकोष्ठ में जिला उपाध्यक्ष के पद पर भी रहे।
पृष्ठभूमि-आरएसएस व वनवासी परिषद में कार्य किया। राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी के करीबी।


——————————

ग्रामीण में कांग्रेस के प्रबल दावेदार
1. थावरलाल भूरिया

प्रोफाइल- अजजा विभाग जिलाध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य।
शिक्षा- बीएससी।
राजनीतिक कद- 1994 से 2000 तक मऊ पंचायत के सरपंच रहे, ब्लॉक उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष तथा जिला पंचायत रतलाम की जिला योजना, निर्माण, शिक्षा एवं वन अधिकार समिति के सदस्य रहे। 2005 में जिला पंचायत में वार्ड 4 से वर्तमान विधायक मथुरालाल डामर के सामने चुनाव लड़कर 2000 मतों से जीते।
पृष्ठभूमि- पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं सक्रियता के चलते क्षेत्र एवं पार्टी में खुद की पहचान।
2. कोमलसिंह धुर्वे

प्रोफाइल- प्रदेश कांग्रेस सचिव होने के साथ गूंज सामाजिक संस्था संरक्षक। सांसद कांतिलाल भूरिया समर्थक। प्रदेश स्तर पर कमलनाथ से संपर्क।
शिक्षा- बीए स्नातक।

राजनीतिक कद- वर्ष 2010 से 2013 तक जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रही। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस में प्रदेश महासचिव का दायित्व भी निभा चुकी हैं। पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रतलाम शहर, दो बार लायंस क्लब अध्यक्ष।
पृष्ठभूमि- कांग्रेस में विभिन्न पदों पर रहकर कार्य किया। अब गांव में सक्रिय है।
3. सविता भंवर

प्रोफाइल- वर्ष 2012 में मंडी सदस्य का चुनाव जीतकर, मंडी अध्यक्ष के चुनाव में प्रकाश भगोरा से एक वोट से हारी। 2006 में अपने पति के निधन के बाद सरवड़ पंचायत के उपचुनाव में सरपंच का चुनाव लड़ी जिसमें शिकस्त मिली।
शिक्षा- 12 वीं
राजनीतिक कद- अपने ससुर पूर्व सांसद भागीरथ भंवर एवं पति जयदीप भंवर की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ा रही है। ससुर 1960 में अलीराजपुर से विधायक रहे। 1965 में समाजवादी पार्टी से विधायक एवम मंत्री बन, 1975 में जनता पार्टी से रतलाम झाबुआ सांसद चुने गए। जयदीप भंवर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं।
पृष्ठभूमि- परिवार कांग्रेसी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के करीबी।
4. राकेश सोलंकी

प्रोफाइल- पूर्व विधायक एवं मंत्री मोतीलाल दवे परिवार एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष फकीर चंद चौधरी परिवार के नजदीकी एवं विश्वस्त। जिला कांग्रेस कमेटी में सदस्य एवं जिला किसान कांग्रेस कमेटी सचिव।
शिक्षा- बीए, स्नातक।
राजनीतिक कद- कॉलेज राजनीति से ही सक्रिय है। वर्ष 2004 में जनपद सदस्य चुने जाने के बाद 2004 से 2009 तक जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रहे।
पृष्ठभूमि- परिवार कांग्रेसी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के बेहद करीबी।
5. प्रदीप ओहरी

प्रोफाइल- जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस किसान कमेटी में संगठन सचिव। सांसद कांतिलाल भूरिया के करीबी।
शिक्षा-स्नाकोत्तर।

राजनीतिक कद- सामाजिक सक्रियता। कॉलेज से छात्र राजनीति में सक्रिय। 1995-99 तक जिला पंचायत सदस्य रहे। 2008 में जिला पंचायत चुनाव में निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2000 हजार वोट से हारे।
पृष्ठभूमि- परिवार कांग्रेसी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के करीबी।
6. लक्ष्मीदेवी खराड़ी

प्रोफाइल- पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व महामंत्री तथा वर्तमान में महिला कांग्रेस की प्रतिनिधि। संगठन में दिग्विजसिंह खेमे से जुड़ी है।
शिक्षा- 5वीं पास।

राजनीतिक कद- आदिवासी वर्ग में सक्रिय, निचले स्तर से आने के कारण ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़। जिला पंचायत प्रतिनिधि परिषद संगठन में भी सदस्य।
पृष्ठभूमि- लंबे समय से कांग्रेस की सदस्य, ग्रामीण राजनीति में सक्रिय, सांसद विरोधी।
7. लक्ष्मणसिंह डिंडोर

प्रोफाइल- जिला पंचायत रतलाम के परियोजना अधिकारी एवं जनपद पंचायत रतलाम के निलंबित मुख्य कार्यकारी अधिकारी। राजनीति मेंं नया चेहरा। सीधे हाईकमान से संपर्क।
शिक्षा- स्नातकोत्तर तक शिक्षित।

राजनीतिक कद- फिलहाल शासकीय सेवा में, भीतरी तौर पर कांग्रेस में सक्रिय।
पृष्ठभूमि- सांसद कांतिलाल भूरिया के गृह जिले से झाबुआ के निवासी।
8. डॉ. अभय ओहरी

प्रोफाइल- आदिवासी जनमुक्ति मोर्चा, जयस सहित अजाक्स के विभिन्न पदों पर कार्यरत, शासकीय चिकित्सक एवं प्रोफेशनल तौर पर भी प्रेक्टिस करते है।
शिक्षा- प्रोफेशनल डिग्री।

राजनीतिक कद- फिलहाल शासकीय सेवा में, भीतरी तौर पर कांग्रेस में सक्रिय।
पृष्ठभूमि- सांसद कांतिलाल भूरिया के करीबी, सीधे संगठन स्तर से दावेदारी।
——————————
सर्वे में जो लोकप्रिय टिकट उसको

सर्वे में जो लोकप्रिय रहेगा उसको पार्टी टिकट देगी। हमारी प्राथमिकता आमव्यक्ति के पसंद के चेहरे को चुनाव में टिकट देकर जीत दिलाने की है।
– राजेश भरावा, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस
सभी को टिकट का अधिकार

भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है। इसलिए हर कार्यकर्ता को अपनी बात कहने का अधिकार है। टिकट किसे देना, इस पर अंतिम निर्णय, वरिष्ठ नेता करेंगे।
– क्रांति जोशी, प्रभारी, रतलाम ग्रामीण विधानसभा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो