scriptmp election 2018 वोटों की फसल काटी, जल भराव की समस्या बरकरार | mp election 2018 letest news | Patrika News

mp election 2018 वोटों की फसल काटी, जल भराव की समस्या बरकरार

locationरतलामPublished: Sep 15, 2018 12:32:48 pm

Submitted by:

Sourabh Pathak

वोटों की फसल काटी, जल भराव की समस्या बरकरार

patrika

mp election 2018 वोटों की फसल काटी, जल भराव की समस्या बरकरार

रतलाम। शहर में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा व कांगे्रस बूथ स्तर पर काम करने में जुट गई है। इस समय दोनों दल को कम वोट मिले, उन पर विशेष ध्यान देने की योजना शुरू हो गई है। दोनों दल की योजना है कि पूर्व के बूथ को तो मजबूत रखें ही इसके साथ ही दूसरे दल के मजबूत बूथ को भी अपने पक्ष में करने की योजना पर काम चल रहा है। इस क्षेत्र में बड़ी समस्या जलभराव की है, इसका निराकरण अभी तक नहीं हो पाया है।
भाजपा को यहां बढ़त
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में रतलाम में भाजपा को तीसरे नंबर पर अधिक वोट बूथ 81 पर कुल 625 वोट मिले थे, जो अन्य सभी बूथों से तीसरे नंबर पर है। इस बूथ क्षेत्र में शहर का सुभाष नगर, झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र आदि आता है।

कांग्रेस की थी बढ़त
2013 के विधानसभा चुनाव में तीसरे नंबर पर अधिक मत मोहन टॉकीज क्षेत्र के बूथ 208 पर मिले। कांग्रेस को इस बूथ से 570 मत मिले थे। भाजपा अब व्यापारियों के बीच जाकर इस बूथ को अपने पक्ष में मजबूत करने में जुट गई है।
ये कार्य हुए पांच वर्ष में
वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के बाद से इन दोनों वार्ड के क्षेत्रों में कई विकास कार्य हुए। सड़क पक्की हुई, पेयलज की समस्या का समाधान हुआ, सफाई कर्मचारी नियमित आने लगे। कुछ स्थान पर कचरा गाड़ी भी घर-घर पहुंच रही है लेकिन डंपिंग पॉइंट से और चौराहों से रोजाना कचरा नहीं उठने की समस्या बरकार है।
बारिश में परेशानी

हमारे मोहल्ले में बड़ी नाली नहीं है। पार्षद को बताते हैं तो वो भी आकर देखकर चले जाते है। बारिश में अधिक परेशानी तब आती है जब घरों में पानी आने लगता है।
– सुशीला कछावा, रहवासी सुभाष नगर झुग्गी झोपड़ी
खूब हुए काम

हमारे क्षेत्र में काम तो खूब हुए। समस्याएं कायम है। बिजली का नया पोल लग या तो पूर्व के पोल को हटाया नहीं। गति अवरोधक टूट गया है।
– अरविंद चावड़ा, रहवासी, शीतलामाता गली
सड़क अधिक उपर हो गई
मोहल्ले की हर समस्या के बारे में जानकारी है। जब-जब समस्या आती है जाकर खड़ी होती हूं। वहां पर सड़क अधिक उपर हो गई है, इस बारे में बताया है।
श्यामाबाई वर्मा, क्षेत्रीय पार्षद
चल रहे समाधान के प्रयास

क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के बारे में समाधान के प्रयास चल रहे है। गति अवरोधक के बारे में निगम को बता दिया है। जल्द हर समस्या हल हो जाएगी।
मीना चावड़ा, क्षेत्रीय पार्षद
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो