scriptVIDEO MP ELECTION 2018 केंद्रीय मंत्री तोमर ने बोली एेसी बात, कांगे्रस में मचा हडक़ंप, देखें वीडियो | mp election 2018 narendra singh tomar hindi news | Patrika News

VIDEO MP ELECTION 2018 केंद्रीय मंत्री तोमर ने बोली एेसी बात, कांगे्रस में मचा हडक़ंप, देखें वीडियो

locationरतलामPublished: Nov 18, 2018 05:54:13 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

VIDEO MP ELECTION 2018 केंद्रीय मंत्री तोमर ने बोली एेसी बात, कांगे्रस में मचा हडक़ंप, देखें वीडियो

narendra singh tomar

mp election 2018 narendra singh tomar hindi news

रतलाम। केंद्रीय मंत्री नरेंद्रङ्क्षसह तोमर रविवार को मालवा के दो बडे़ जिले रतलाम व नीमच में थे। दोनों जगह मंत्र तोमर चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के लिए सभा लेने आए थे। इस दौरान तोमर के एक बयान से हडक़ंप मच गया है। तोमर ने कांगे्रस व कांगे्रस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा राजनीतिक हमला किया है। इस राजनीतिक हमले के बाद कांगे्रस में उपर से लेकर नीचे तक हडक़ंच मच गया है।
जब भी आपके विधायक जो अब प्रत्याशी है, दिल्ली आते है, कहते है रुपए मंजूर करों, रतलाम को झुग्गी मुक्त करना है। इनको बताया कि सरकार की अपनी एक सीमा है, इस पर इनका जवाब था कि जितने सरकार को देना है दो, बाकी में अपने फाउंडेशन से देकर शहर को झुग्गी मुक्त करुंगा। जब जनप्रतिनिधि अपनी जेब के रुपए लगाकर समस्या हल करने की सोच रखे तो उसकी जीत तय होती है। इनको कहता हूं की आप दिल्ली आओ, जितने रुपए चाहिए, रताम को झुग्गी मुक्त करने के लिए दिए जाएंगे। ये बात केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने रविवार को शहर के नाहरपुरा में भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप की पहली चुनावी सभा में बोली।
लालटेन बिकती थी तब

तय समय से करीब एक घंटे देरी से पहुंचे तोमर ने कहा कि श्याहर में ४ हजार आवास झुग्गी वाले है, इनको समाप्त करने की जिम्मेदारी शहर विधायक काश्यप ने ली है। राज्य की बात करें तो २००३ में सरकार बनने से पहले तक लालटेन व मोमबत्ती अधिक बिक्री होती थी, अब राज्य दूसरे राज्यों को बिजली दे रहा है। पहले पंप में डीजल डालकर सिंचाई होती थी, अब इसकी जरुरत नहीं होती। क्योकि हम पूरे मध्यप्रदेश को बिजली दे रहे है। मध्यप्रदेश में 2 लाख करोड़ का निवेश आया है। इंफोसिस भी यहां आया है।
पूर्व की सरकार पर किया प्रहार

केंद्रीय मंत्री ने पूर्व की सरकार पर तगड़ा प्रहार करते हुए कहा कि पहले एमपी में उद्योगों के लिए कोई नीति नहीं थी, अब उद्योग मध्यप्रदेश में आ रहे है, क्योकि यहां किसी की गुंडागर्दी नहीं चलती, राज्य अवराध मुक्त है। राज्य की सरकार झोपड़ी में रहने वालों की भी कदर करती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना सिर्फ डिग्री होने से कुछ नहीं होता। हुनर होना भी जरूरी है। हुनर को बढ़ावा देने का कार्य राज्य सरकार ने किया है।
पहले था कारोबार बेहतर

इनके पूर्व भाजपा प्रत्याशी काश्यप ने कहा कि जब चुनाव लड़ा व पार्टी ने टिकट दिया तो बडे़ अंतर से जीत मिली। उस कर्ज को विकास करके उतारने का प्रयास किया है। जिला चिकित्सालय की दिवार गिरी थी, इसके बदले हम 300 बिस्तर का नया अस्पताल जल्द बनवाने वाले है। 70 वर्ष पूर्व शहर का व्यापार व कारोबार बेहतर था, वक्त के साथ हम पिछड़ गए, अन्य शहर हमसे आगे निकल गए। अब हम फिर से दौड़ में शामिल हुए है। सभा को पार्टी के जिलाध्यक्ष कान्हसिंह चौहान के अलावा पे्रम उपाध्याय,प्रदीप उपाध्याय, अशोक पोरवाल, जयवंत कोठारी, डॉ. राजेश शर्मा, दिनेश शर्मा आदि ने संबोधन दिया। इसके पूर्व मंत्री तोमर के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा राजपुत समाज के कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया।
narendra singh tomar
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो