रतलामPublished: Oct 29, 2023 08:08:55 am
Sanjana Kumar
जिले से अब तक दस विधायकों को ही मिल सका है प्रदेश मंत्रिमंडल में स्थान
रतलाम जिला प्रदेश में अपना विशेष महत्व रखता है। यही वजह है कि प्रदेश में जब भी इंदौर, भोपाल या उज्जैन की चर्चा होती है तो रतलाम के नाम का जरुर उल्लेख होता है। रतलाम जिले की पांचों विधानसभा सीटों से भाजपा और कांग्रेस सरकार के दौरान प्रतिनिधित्व की बात आती है तो अब तक महज 10 विधायकों को ही मंत्रिमंडल में स्थान मिल सका है। इसमें भी सबसे ज्यादा समय तक जावरा विधानसभा से महेंद्रसिंह कालूखेड़ा और दूसरे नम्बर पर रतलाम शहर का प्रतिनिधित्व करने वाले हिम्मत कोठारी मंत्री रहे हैं।