script

MP ELECTION देखें VIDEO गृहमंत्री राजनाथसिंह बोले कांगे्रस में बारात तैयार है, दूल्हा तय नहीं

locationरतलामPublished: Nov 22, 2018 03:55:23 pm

Submitted by:

Ashish Pathak

MP ELECTION देखें VIDEO गृहमंत्री राजनाथसिंह बोले कांगे्रस में बारात तैयार है, दूल्हा तय नहीं

rajnath singh

rajnath singh visit in madhypradesh

रतलाम/जावरा। देश के गृहमंत्री राजनाथसिंह ने मध्यप्रदेश के जावरा विधानसभा के पिपलौदा व आलोट विधानसभा के बड़ावदा में चुनावी सभा की। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में की गई इस सभा में गृहमंत्री सिंह ने कहा कांगे्रस में बारात तो तैयार है, लेकिन दूल्हा कौन हो, ये अब तक तय नहीं है। लोग सवाल करते है कि मोदी सरकार ने क्या किया, कांग्रेस के लोग मंदिर-मंदिर जाने को मजबूर हो गए, ये हमने किया है।
इसके पूर्व मंत्री के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला आदि पहनाकर स्वागत किया। मंच पर पहुंचने के बाद सिंह ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। बाद में कार्यकर्ताओं ने गदा मंत्री सिंह को भैट की। ङ्क्षसह ने अपने भाषण में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के रुप में शिवराज चौहान जैसा नेता नहीं देखा। इतने वर्ष तक सीएम रहने के बाद भी अगर रत्तीभर घमंड नहीं आए तो एेसे व्यक्ति को बार-बार मतदाता पसंद करते ही है।
बोनस दिया है सभी को

मंत्री सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों को सिर्फ उनकी फसल का उचित मूल्य ही नहीं दिया, बल्कि इसके साथ बोनस भी दिया गया। भाजपा ने कभी आमजन के साथ धोखा नहीं किया। आंखों में धूल झोंककर राजनीति नहीं की। हालात ये हो गए है कि मतदाताओं के लिए ध्यान बनाने व योजना के बारे में सोचने के बजाए कांगे्रस नेता मंदिर-मंदिर जा रहे है। केरल में गाय को काटने वालों को मध्यप्रदेश में गाय की याद आ रही है। मंदिर व गाय कांग्रेस के लिए चुनावी स्टंट है, लेकिन ये भाजपा के लिए भारत की संस्कृति व सभ्यता की बात है।
अर्थव्यवस्था के लिए बोले

मंत्री सिंह ने दुनिया से लेकर भारत की अर्थव्यवस्था के बारे में भी बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार के समय गोल्ड को गिरवी रखना होता था, अब हालात बेहतर है। हम दुनिया में अनेक मामलों में आगे चल रहे है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने एक के बाद एक बेहतर कार्य किए है। मध्यप्रदेश को लगातार कृषि के क्षेत्र में बेहतर अवार्ड काम के चलते ही मिला है। इसलिए मतदान के समय ये याद रखें।

ट्रेंडिंग वीडियो