script

खून से लिखे मुख्यमंत्री को पत्र, कहा हमें जल्द नियमित करो

locationरतलामPublished: Mar 07, 2018 04:08:11 pm

Submitted by:

harinath dwivedi

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने धरना आंदोलन के दौरान सिरींज में रक्त निकाला और पोस्टकार्ड लिखकर कहा हमें नियमित करो

patrika
रतलाम। पिछले 17 दिनों से हड़ताल पर उतरे हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर सरकार की चेतावनी का कोई असर नहीं हो रहा है। वे लगातार हड़ताल पर बने हुए हैं और इक्का-दुक्का कर्मचारी को छोड़कर कोई भी काम पर लौटने को तैयार नहीं है। हड़ताल के 17वें दिन कालिका माता बगीचे में धरनास्थल पर कर्मचारियों ने सीरिंंज से रक्त निकाला। इसी से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नाम पत्र लिखे कि उन्हें नियमित किया जाए। रक्त से पत्र लिखने के दौरान महिला संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी जोरदार उत्साह दिखाया। उन्होंने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी की।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष कीर्ति खांडेल ने बताया आंदोलन पर उतरे हुए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आ रही है। उनमें हड़ताल की समयावधि बढऩे के दौरान और अधिक उत्साह देखा जा रहा है जिससे सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद हो रही है। धरनास्थल पर कर्मचारी संगठनों के पदााधिकारी भी पहुंच रहे हैं और समर्थन करते हुए सरकार से मांग कर रहे हैं कि वे संविदा कर्मचारियों को नियमित करें। बुधवार को मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुरेश जोशी धरनास्थल पहुंचे और समर्थन दिया।
200 पोस्टकार्ड लिखने का दावा

बुधवार को दोपहर में तय कार्यक्रम के अनुसार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कालिका माता बगीचे में एक-दूसरे का सीरिंंज से रक्त निकालना शुरू किया। हर एक कर्मचारी के हाथ की नस से रक्त निकालकर पोस्टकार्ड लिखने की शुरुआत की गई। सबसे पहले संगठन की जिलाध्यक्ष कीर्ति खांडेल ने रक्त दिया। संगठन के पदाधिकारियों का दावा है कि हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जिले की तरफ स मुख्यमंत्री को 200 कार्ड लिखे गए हैं।
थाली बजाकर करेंगे विरोध

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के धरना आंदोलन के दौरान ही 8 मार्च को विश्व महिला दिवस पर थाली बजाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोद प्रदर्शित किया जाएगा। हड़ताली महिला संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी यह आयोजन करेंगी जिसमें पुरुष संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी पूरा सहयोग करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा महिला कर्मचारियों को शामिल रहने के लिए विशेष रूप से निवेदन किया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो